हरदोई: 9 मार्च 2024 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, न्यायाधीशों ने कचहरी में की बैठक
Hardoi, Hardoi | Feb 12, 2024 9 मार्च 2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराए जाने के लिए न्यायाधीशों ने कचहरी में बैठक की है। अपर जिला जज सुधाकर दुबे ने बताया कि लोक अदालत में समझौते योग्य आपराधिक मामले, धारा-138 NI एक्ट, मोटर दुर्घटना मामले, वैवाहिक मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण मामले, विद्युत एवं जल बिल, सिविल वाद एवं राजस्व वाद आदि निस्तारण किया जाएगा।