हरदोई: लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत डीएम ने कलेक्ट्रेट में की बैठक कहा शेडों का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करायें
Hardoi, Hardoi | Feb 13, 2024 हरदोई में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल के संबंध में मंडी अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मंडी परिसर में निर्माणाधीन शेडों का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराया जाए। स्ट्रांग रूम बनाये जाने कक्षों में आवश्यक मरम्मत का कार्य ससमय करा लिया जाए।