हरदोई: बावन के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव में पहुंचे डीएम, कहा बच्चे जनपद के साथ देश का नाम रोशन करेंगे
Hardoi, Hardoi | Feb 13, 2024 हरदोई में आज विकास खण्ड बावन के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव में डीएम मंगला प्रसाद पहुंचे। यहां उन्होंने माडल कक्ष का फीता काटकर लोकापर्ण किया तथा बच्चों द्वारा बनाये वैज्ञानिक माडल देखें तथा बच्चों द्वारा प्रदेश एवं भारत की विस्तार से जानकारी एवं अच्छी कविता सुनाने पर बच्चों की प्रशंसा की।