हरदोई: एसपी के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में बलवा ड्रिल का आयोजन कराया गया
Hardoi, Hardoi | Feb 13, 2024 मंगलवार दोपहर एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी एवं अपर पुलिस अधीक्षक एमपी सिंह के निर्देशन रिजर्व पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल का आयोजन कराया गया।जनपद हरदोई में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से बलवा ड्रिल में अराजकतत्वों से निपटने के लिए अभ्यास कराया गया।इस ड्रिल में पुलिस लाइन के पुलिस बल के अलावा जनपद हरदोई के थाना प्रभारीयों ने भी प्रतिभाग किया।