Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का जालौन आगमन, युवा नेता निर्मल तिवारी ने किया भव्य स्वागत उरई (जालौन)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के जनपद जालौन आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान भाजयुमो युवा नेता निर्मल तिवारी ने माल्यार्पण एवं कृष्ण भगवान का मूर्ति स्वरूप मोमेंटो भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत डॉ. रोहित मिश्रा ने निर्मल तिवारी को अपना "छोटा भाई" बताते हुए कहा कि ऐसे समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं की बदौलत ही संगठन मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोग एक अरमान लेकर चल पड़े हैं कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाना है। उन्होंने कहा..."जब आंखों में अरमान लिया, मंजिल को अपना मान लिया। फिर जीत है क्या और हार है क्या, बस ठान लिया तो ठान लिया॥" .....और "हमने ठान लिया है कि 2027 में पुनः सरकार बनाएंगे।" डॉ. रोहित मिश्रा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष चाहे जितने भी झूठ के बड़े-बड़े गुब्बारे तैयार करे, युवा मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता उन्हें सच की छोटी-सी पिन से फोड़ने का काम करेगा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Aug 6, 2026

MORE NEWS

जिला अस्पताल उरई में बीजेपी नेता और उसके सहयोगियों ने काटा हंगामा, डॉक्टर संग की बदसलूकी और फाड़ा मेडिकल रजिस्टर 

पैसे के लेन देन को लेकर हुआ था झगड़ा, पहले कोतवाली परिसर फिर अस्पताल में की गाली गलौच

सत्ता के नशे में चूर लोगों ने पुलिस स्टाफ और मेडिकल स्टाफ को समझा अपने आगे बौना

आखिर किस बड़े नेता की दम पर दिखाया जा रहा ये रौब ? घटना को दबाने के लिए भी सीएमएस और पुलिस अधिकारियों पर बनाया जा रहा दबाव 

पत्रकारों के मोबाइल छिनाकर वीडियो डिलीट करने का किया गया था प्रयास, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मचा बवाल 

भाजपा सरकार में की ज़ीरो टॉलरेंस की नीति और गुंडई मुक्त प्रदेश पर बीजेपी कार्यकर्ता की लगाते दिख रहे पलीता!

मामला सामने आने के बाद क्या होगी कार्यवाही या फिर बड़े नेताओं के टेलीफोनों से दबा दिया जाएगा पूरा मामला?

पूरा मामला जालौन के जिला अस्पताल में बनी मेडिकल इमरजेंसी वॉर्ड का उरई का

@topfans MYogiAdityanath Swatantra Dev Singh Chief Minister Office Uttar Pradesh Jalaun Police UP Police 

#jalaunpolice #uppolice #jalaunnews #UttarPradesh #boldobharat #OraiNews

जिला अस्पताल उरई में बीजेपी नेता और उसके सहयोगियों ने काटा हंगामा, डॉक्टर संग की बदसलूकी और फाड़ा मेडिकल रजिस्टर पैसे के लेन देन को लेकर हुआ था झगड़ा, पहले कोतवाली परिसर फिर अस्पताल में की गाली गलौच सत्ता के नशे में चूर लोगों ने पुलिस स्टाफ और मेडिकल स्टाफ को समझा अपने आगे बौना आखिर किस बड़े नेता की दम पर दिखाया जा रहा ये रौब ? घटना को दबाने के लिए भी सीएमएस और पुलिस अधिकारियों पर बनाया जा रहा दबाव पत्रकारों के मोबाइल छिनाकर वीडियो डिलीट करने का किया गया था प्रयास, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मचा बवाल भाजपा सरकार में की ज़ीरो टॉलरेंस की नीति और गुंडई मुक्त प्रदेश पर बीजेपी कार्यकर्ता की लगाते दिख रहे पलीता! मामला सामने आने के बाद क्या होगी कार्यवाही या फिर बड़े नेताओं के टेलीफोनों से दबा दिया जाएगा पूरा मामला? पूरा मामला जालौन के जिला अस्पताल में बनी मेडिकल इमरजेंसी वॉर्ड का उरई का @topfans MYogiAdityanath Swatantra Dev Singh Chief Minister Office Uttar Pradesh Jalaun Police UP Police #jalaunpolice #uppolice #jalaunnews #UttarPradesh #boldobharat #OraiNews

Orai, Jalaun | Aug 6, 2026

उरई में बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा का जिले के युवाओं ने किया भव्य स्वागत, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश तिवारी युवा नेता निर्मल तिवारी और उनके युवा साथियों ने बारिश के बीच दिखाई अपनी ताक़त

युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा ने जताया सबका आभार...

उरई में बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा का जिले के युवाओं ने किया भव्य स्वागत, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश तिवारी युवा नेता निर्मल तिवारी और उनके युवा साथियों ने बारिश के बीच दिखाई अपनी ताक़त युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा ने जताया सबका आभार...

Orai, Jalaun | Aug 5, 2026

जालौन पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा, बोले— "राष्ट्र से बढ़कर कोई प्रेम नहीं"

खराब मौसम में स्वागत करने पहुंचे कार्यकर्ताओं की सराहना की, राष्ट्रभक्ति और संगठन के समर्पण का दिया संदेश

जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के जालौन आगमन पर युवा मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। खराब मौसम और बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्वागत के लिए मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
अपने संबोधन में डॉ. रोहित मिश्रा ने विशेष रूप से युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उमंग सिंह सेंगर सहित उन सभी कार्यकर्ताओं का उल्लेख किया, जो खराब मौसम के बावजूद उनके स्वागत के लिए डटे रहे। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी व्यक्ति का स्वागत नहीं, बल्कि एक भाई का दूसरे भाई से मिलने का भाव है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ऐसे लोग हैं, जिन्होंने यह संकल्प लिया है कि जब भी भारत माता को उनकी आवश्यकता होगी, वे अपने प्राणों की आहुति देने में भी एक क्षण का विलंब नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रेम केवल राष्ट्र के प्रति है और राष्ट्र सर्वोपरि है।
अपने भाषण के दौरान डॉ. रोहित मिश्रा ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत पंक्तियां भी सुनाईं। उन्होंने कहा कि देश की मिट्टी में भगवान कृष्ण और भगवान राम के आदर्शों को देखना चाहिए तथा इतिहास परिवर्तन और बलिदान से बनता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित को सर्वोच्च मानते हुए देश के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष के संबोधन के बीच लगातार जयकारे गूंजते रहे और उपस्थित युवाओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया। खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया।

#Jalaun #orai #BJP #BJYM #Jagammnpur #BJPYouthMorcha #DrRohitMishra #UmangSinghSengar #UttarPradesh #NationFirst #Nationalism #PoliticalNews #JalaunNews #oraiNews #BolDoBharat #BreakingNews  #jalaunnews #बीजेपी4UP

जालौन पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा, बोले— "राष्ट्र से बढ़कर कोई प्रेम नहीं" खराब मौसम में स्वागत करने पहुंचे कार्यकर्ताओं की सराहना की, राष्ट्रभक्ति और संगठन के समर्पण का दिया संदेश जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के जालौन आगमन पर युवा मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। खराब मौसम और बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्वागत के लिए मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। अपने संबोधन में डॉ. रोहित मिश्रा ने विशेष रूप से युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उमंग सिंह सेंगर सहित उन सभी कार्यकर्ताओं का उल्लेख किया, जो खराब मौसम के बावजूद उनके स्वागत के लिए डटे रहे। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी व्यक्ति का स्वागत नहीं, बल्कि एक भाई का दूसरे भाई से मिलने का भाव है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ऐसे लोग हैं, जिन्होंने यह संकल्प लिया है कि जब भी भारत माता को उनकी आवश्यकता होगी, वे अपने प्राणों की आहुति देने में भी एक क्षण का विलंब नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रेम केवल राष्ट्र के प्रति है और राष्ट्र सर्वोपरि है। अपने भाषण के दौरान डॉ. रोहित मिश्रा ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत पंक्तियां भी सुनाईं। उन्होंने कहा कि देश की मिट्टी में भगवान कृष्ण और भगवान राम के आदर्शों को देखना चाहिए तथा इतिहास परिवर्तन और बलिदान से बनता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित को सर्वोच्च मानते हुए देश के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष के संबोधन के बीच लगातार जयकारे गूंजते रहे और उपस्थित युवाओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया। खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया। #Jalaun #orai #BJP #BJYM #Jagammnpur #BJPYouthMorcha #DrRohitMishra #UmangSinghSengar #UttarPradesh #NationFirst #Nationalism #PoliticalNews #JalaunNews #oraiNews #BolDoBharat #BreakingNews #jalaunnews #बीजेपी4UP

Orai, Jalaun | Aug 5, 2026

सेवानिवृत्त सैनिकों के साथ एसपी ने की महत्वपूर्ण गोष्ठी, समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन

जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन ने पुलिस लाइन उरई स्थित सभागार में जनपद के सेवानिवृत्त सैनिकों (पेंशनरों) के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की। बैठक का उद्देश्य पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा पुलिस प्रशासन और भूतपूर्व सैनिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी पूर्व सैनिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी पूर्व सैनिक को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में पूर्व सैनिकों के अनुभवों एवं सहयोग की अपेक्षा भी जताई। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों का अनुशासन, अनुभव और समाज के प्रति समर्पण पुलिस-प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण सहयोग साबित हो सकता है।

गोष्ठी सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें पूर्व सैनिकों ने भी अपने सुझाव साझा किए और पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर जनहित में कार्य करने का भरोसा जताया।

सेवानिवृत्त सैनिकों के साथ एसपी ने की महत्वपूर्ण गोष्ठी, समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन ने पुलिस लाइन उरई स्थित सभागार में जनपद के सेवानिवृत्त सैनिकों (पेंशनरों) के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की। बैठक का उद्देश्य पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा पुलिस प्रशासन और भूतपूर्व सैनिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी पूर्व सैनिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी पूर्व सैनिक को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में पूर्व सैनिकों के अनुभवों एवं सहयोग की अपेक्षा भी जताई। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों का अनुशासन, अनुभव और समाज के प्रति समर्पण पुलिस-प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण सहयोग साबित हो सकता है। गोष्ठी सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें पूर्व सैनिकों ने भी अपने सुझाव साझा किए और पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर जनहित में कार्य करने का भरोसा जताया।

Orai, Jalaun | Aug 5, 2026

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का जालौन आगमन, युवा नेता निर्मल तिवारी ने किया भव्य स्वागत उरई (जालौन)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के जनपद जालौन आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान भाजयुमो युवा नेता निर्मल तिवारी ने माल्यार्पण एवं कृष्ण भगवान का मूर्ति स्वरूप मोमेंटो भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत डॉ. रोहित मिश्रा ने निर्मल तिवारी को अपना "छोटा भाई" बताते हुए कहा कि ऐसे समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं की बदौलत ही संगठन मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोग एक अरमान लेकर चल पड़े हैं कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाना है। उन्होंने कहा..."जब आंखों में अरमान लिया, मंजिल को अपना मान लिया। फिर जीत है क्या और हार है क्या, बस ठान लिया तो ठान लिया॥" .....और "हमने ठान लिया है कि 2027 में पुनः सरकार बनाएंगे।" डॉ. रोहित मिश्रा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष चाहे जितने भी झूठ के बड़े-बड़े गुब्बारे तैयार करे, युवा मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता उन्हें सच की छोटी-सी पिन से फोड़ने का काम करेगा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh - Orai News