#बलिया के पिपरौली बड़ागांव में #चकबंदी विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल! ग्रामीणों का आरोप है कि दलित बस्ती को आबादी घोषित कराने के नाम पर तत्कालीन चकबंदी #लेखपाल ने प्रति व्यक्ति 35 से 40 हजार रुपये तक वसूले, लेकिन अब फोन तक नहीं उठाते। करीब 400 दलित परिवारों को न आबादी की जमीन मिली और न ही आवागमन का रास्ता। ग्रामीणों की शिकायत सुन #विधायक हंसू राम कुर्सी छोड़ खाट पर बैठ गए और तत्काल अधिकारियों को गांव बुलाकर लगवाई दौड़। मौके पर पहुंचे चकबंदी #सीओ सुरेश मिश्रा ने समस्या के समाधान का भरोसा दिया। अब सवाल है, वसूली के आरोपों की जांच कब होगी और दलित परिवारों को उनका आबादी का हक कब मिलेगा?
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#BalliaNews #DalitRights #LandRights
Belthara Road, Ballia | Nov 17, 2026