#बलिया #जन्मदिन की खुशियां बनीं जरूरतमंदों के चेहरे की मुस्कान! #बिटिया शान्वी सिंह के जन्मदिन को यादगार बनाते हुए शुभम सिंह परिहार ने बेल्थरारोड रेलवे चौराहा के पास जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित कर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि रविशंकर सिंह पिक्कू ने अपनी पौत्री शान्वी सिंह को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्मदिन के जश्न को सेवा और मानवता से जोड़ने की इस पहल की लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम में अनुराग सिंह सानू, आकाश सिंह, सुमित जायसवाल, सन्नी सिंह, गौरव सिंह परिहार, शुभम चौरसिया, अभय प्रताप सिंह, शशांक शेखर सिंह, शारुख खान और नईम खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#BirthdayWithPurpose #SpreadWarmth #HumanityFirst