लैलूंगा: ग्राम तरकेला में कृषि महाविद्यालय ने लगाया ग्रामीण सूचना केंद्र, किसान सीखेंगे आधुनिक खेती की तकनीकें
ग्राम तरकेला में आयोजित ग्रामीण सूचना केंद्र में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि महाविद्यालय बोईरदादर के विशेषज्ञों ने किसानों को नई तकनीक अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के डीन सहित शिक्षक और बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।