लैलूंगा: रायगढ़ के जंगलों में 'प्रकृति का परिवार' - शावकों की सुरक्षा के लिए अभेद्य घेरा बनाकर चला हाथियों का दल
रायगढ़ जिला के धरमजयगढ़ वन मंडल की छाल रेंज में हाथियों के दल ने अपने शावकों को बीच में रखकर सुरक्षा घेरा बनाते हुए पैदल मार्च किया। ड्रोन में कैद यह दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल है। जिले में इस समय कुल 95 हाथी सक्रिय हैं और वन विभाग अलर्ट मोड पर है।