हर घर तिरंगा अभियान–2026 | गया 🇮🇳
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 13 अगस्त 2026 को गया जिले के बोधगया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
हर घर तिरंगा अभियान दिनांक 09.08.2026 से 17.08.2026 तक आयोजित
इस अवसर पर बोधगया प्रखंड के बीडीओ, सीओ, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी/कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं आमजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना तथा राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
आइए, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकता की भावना को और मजबूत करें। 🇮🇳
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary DDNewsLive Press Information Bureau - PIB, Government of India
#HarGharTiranga
62 views | Gaya, Bihar | Aug 13, 2026