सुल्तानपुर: राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ राजकीय मेडिकल कॉलेज व रेलवे स्टेशन पर 406 लोगों को वितरित किया निःशुल्क भोजन
बीती रात संघ के अध्यक्ष मेराज अहमद के संयोजन में राजकीय मेडिकल कालेज में प्रसिद्ध जरनल फिजीशियन डॉ विकास श्रीवास्तव और रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के सामने आरपीएफ के दरोगा सगीर खान ने मुफ़्त भोजन कार्यक्रम का शुभारंभ कर भोजन की थाली वितरित किया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में 282 और रेलवे स्टेशन पर 124 लोगों को भोजन वितरित किया गया।