सुल्तानपुर: सेमरी गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त पति ने की पत्नी की पिटाई,राजकीय मेडिकल कालेज से लखनऊ रेफर
सेमरी गांव निवासी विकास मिश्रा ने अपनी पत्नी श्रेयांशी मिश्रा की पिटाई कर दी।मारपीट में श्रेयांशी को गंभीर चोटें आई है।श्रेयांशी का देवर अपनी भाभी को लेकर राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचा।जहां डाक्टरों ने उसको लखनऊ रेफर कर दिया है।चिकित्सको द्वारा घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।बताया जा रहा है कि विकास की दिमागी हालत ठीक नहीं है।