नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का संदेश, जनभागीदारी का संकल्प
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ में शासकीय महाविद्यालय सरोना (साल्हेभाट) की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने बाजार स्थल पर नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों का संदेश दिया।
👧 बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ
👩 महतारी वंदन योजना
🏥 आयुष्मान भारत
🧹 स्वच्छता का संदेश
सरल संवाद और प्रभावी प्रस्तुतियों के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं के लाभ एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। युवाओं की यह पहल जनसेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने वाली रही।
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान
Kanker, Chhattisgarh | Sep 23, 2026