अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम देव उसेंडी एवं कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने अंतागढ़ क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थानों एवं विकास कार्यों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
🔹 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, लामकन्हार के छात्रावास में स्वच्छता, कंबलों की नियमित धुलाई, खेल मैदान एवं खेल सामग्री की व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश।
🔹 विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, रुचियों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
🔹 अंतागढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचकर यात्री सुविधाओं और रावघाट से लौह अयस्क परिवहन के लिए रेल परिचालन मानक परीक्षण की जानकारी ली।
🔹 अंतागढ़-चारगांव मार्ग पर पुलिया का निरीक्षण कर पुल निर्माण के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश।
🔹 बालक प्राथमिक शाला अंतागढ़ में विद्यार्थियों की दर्ज संख्या बढ़ाने एवं अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के निर्देश।
🔹 नगर पंचायत गार्डन में स्वच्छता एवं बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश।
बेहतर शिक्षा, सुविधाओं और विकास कार्यों के माध्यम से अंतागढ़ क्षेत्र को और सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास।
21 views | Kanker, Chhattisgarh | Sep 23, 2026