युवा उड़ान | युवाओं से संवाद, सपनों को नई उड़ान ✨
कांकेर के ऐतिहासिक नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित ‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर ने युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम ने युवाओं से अच्छी संगति, माता-पिता व शिक्षकों के सम्मान, शिक्षा पर ध्यान देने और नशे से दूर रहने की अपील की।
कार्यक्रम में युवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद हुआ। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने अपने विद्यार्थी जीवन और भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन तक के अनुभव साझा करते हुए युवाओं को बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कुमारी वैष्णवी जैन एवं श्री हर्ष कुमार डोंगरे को सम्मानित किया गया।
बड़े सपने, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास—यही युवा शक्ति की पहचान है। 🇮🇳