नेशनल हाईवे-30 पर फिर तेज रफ्तार का कहर, बस ने मेडिकल छात्रा की स्कूटी को मारी टक्कर
कांकेर। नेशनल हाईवे-30 पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। कोतवाली थाना क्षेत्र के नंदनमारा में तेज रफ्तार बस ने मेडिकल छात्रा की स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल छात्रा को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते स्कूटी सवार छात्रा उसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों और बस चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
#reelsinstagram #brekingnews #shorts #reels #viralvideos
Kanker, Kanker | Sep 22, 2026