आगरा: कमला नगर क्षेत्र के मुगल रोड के नाले में मिला एक युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
आगरा के थाना कमला नगर अंतर्गत क्षेत्र में स्थित मुगल रोड नाले में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान शाहगंज के शिवनगर निवासी 30 वर्षीय रवि के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि बीते सोमवार को रवि सुबह काम पर जाने की कहकर निकला था। लेकिन उसके बाद लौटा नहीं। जिसकी नाले में लाश मिली है। कमला नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।