आगरा: थाना सदर बाजार पुलिस ने 9 जुआरियोंको किया गिरफ्तार,जुआरियों से नगदी, मोबाइल और ताश की गड्डी बरामद
आगरा की थाना सदर बाजार पुलिस ने 9 जुआरियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। सभी जुआरियों को मीर विहार कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया गया। जुआरियों के पास से ₹47,700 रुपए, ताश की गड्डी और 5 मोबाइल पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी जुआरियों को जेल भेज दिया हैं।