आगरा: विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर वाइल्डलाइफ एसओएस और वन विभाग की टीम में सूर सरोवर पक्षी विहार में चलाया सफाई अभियान
5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है इसी को लेकर वाइल्डलाइफ एसओएस और वन विभाग की टीम के द्वारा आगरा दिल्ली हाईवे स्थित सूर सरोवर पक्षी विहार में सफाई अभियान चलाया गया, इस दौरान हिंदुस्तान कॉलेज आफ साइंस एवं टेक्नोलॉजी और एनसीसी के छात्रों ने अभियान में हिस्सा लिया, अभियान की शुरुआत सूर सरोवर पक्षी विहार से हुई, और भालू संरक्षण केंद्र में समाप्त हुई।