आगरा: नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को आगरा न्यायालय ने 3 वर्ष के कारावास व ₹5000 के अर्थदंड से किया दंडित
थाना सिकंदरा पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया था, गवाह व साक्ष्य के आधार पर विवेचना समाप्त कर अभियुक्त के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया था, अब ऑपरेशन कन्वैक्शन के तहत थाना सिकंदरा पुलिस टीम कोर्ट पैरोकार की प्रभावी एवं सतत पैरवी के परिणाम स्वरूप आरोपी को 3 वर्ष के कारावास एवं 5000 के अर्थ दंड से दंडित किया है।