भिंड नेशनल हाईवे पर डंपर और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, ट्रैक्टर चालक गंभीर घायल
भिण्ड जिले के फूप थाना क्षेत्र अंतर्गत बरई के पास डंपर और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।