भिंड में घरेलू गेस सिलेंडर में लगी आग आरक्षक शिवम तोमर की सक्रियता से टला बड़ा हादसा। भिंड जिले की ऊमरी थाना क्षेत्र के थाना क्षेत्र के किशन की गढिया कनावर में उस समय हड़कंप मच गया जब घरेलू गैस सिलेंडर में आग लग गई, इसके बाद ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी, सूचना मिलने पर थाना ऊमरी मैं पदस्थ आरक्षक शिवम तोमर एवं डायल 112 के चालक कल्लू बघेल तत्काल मौके पर पहुंचे और तत्परता, हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए अपनी जान की परवाह किए बगैर सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाया और बड़ा हादसा होने से रोका, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और आरक्षक शिवम तोमर को धन्यवाद दिया।
Gormi, Bhind | Oct 30, 2026