नावकोठी: गम्हरिया में बंदर के हमले से दो बच्चे घायल, क्षेत्र में दहशत
नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा पूर्वी पंचायत के गम्हरिया में सोमवार को बंदर ने दो बच्चियों को काटकर जख्मी कर दिया। बंदर के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। जख्मी बच्ची वार्ड 5 के अर्जुन महतो की पुत्री अनुष्का कुमारी और उसकी पत्नी पुष्पम देवी है। ज़ख्मियों को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया. इससे पहले भी वार्ड 6 के दीपा और अनुष्का को काटा था।