नावकोठी: नावकोठी में सरस्वती पूजा के लिए विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए 155 व्यक्तियों पर 107 की कार्रवाई, बंधपत्र भराया गया
नावकोठी थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण हेतु 155 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 107 के तहत कार्रवाई की गई है। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि सिलसिले में बखरी SDM को 125 और मंझौल SDM के समक्ष 30 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 107 की कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा गया था। सभी व्यक्तियों से शांति व्यवस्था बनाये रखने का बाण्ड भराया गया।