नावकोठी: हसनपुर बागर से वारंटी शराब धंधेबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हसनपुर बागर से नावकोठी पुलिस ने शराब के धंधेबाज वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी टुनटुन सहनी है। 14 दिसंबर को पुलिस ने बूढी गंडक नदी के किनारे से 15 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया था। वे उस दौरान पुलिस के गिरफ्त में आने से बच गया था। पुलिस को उसकी तलाश थी। इस गिरफ्तारी में सब इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार शामिल थे।