नावकोठी: नावकोठी पीएचसी में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम, एक दर्जन लोगों की हुई जांच
नावकोठी पीएचसी में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राम नरेश शर्मा ने किया। उन्होंने इस अवसर पर एक दर्जन लोगों की स्वास्थ्य की जांच की और आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कैंसर लाइलाज बीमारी नहीं है। इसका इलाज संभव है।।बशर्तें की इसकी पहचान प्रारंभिक स्टेज में हो जाए।