करनाल, 13 जून। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर सतपाल ने बताया कि भारत सरकार तथा हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला करनाल में विभिन्न भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
आयुष विभाग करनाल के योग विशेषज्ञ तथा हरियाणा योग आयोग करनाल के नोडल अधिकारी डॉ अमित पुंज ने बताया कि दिनांक 13 जून 2026 को जिला करनाल के सभी ब्लॉकों में 'अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल' के तहत 8 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जनभागीदारी: विभिन्न ब्लॉकों में कुल 8 स्थानों पर कार्यक्रम हुए, जिनमें सरपंच, पंच, ग्रामवासी और विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित कुल 1,422 लोगों ने भाग लिया।
हरित योग पहल: योग के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए इन स्थानों पर 349 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया।
2. आगामी कार्यक्रम: विश्व रिकॉर्ड लाइव योग अभ्यास कार्यक्रम(14 जून 2026)
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा एक अनूठी पहल के तहत एक साथ सबसे बड़ी संख्या में लाइव योग अभ्यास का विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है।
समय: प्रातः 6:15 बजे
भाग लेने की प्रक्रिया: टोल फ्री नंबर 18003157008 पर मिस्ड कॉल देने पर मोबाइल के व्हाट्सएप (WhatsApp) पर एक लिंक प्राप्त होगा, जिसके माध्यम से 14 जून 2026 को प्रातः 6:15 बजे लाइव जुड़कर योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करना है।
3. आगामी कार्यक्रम: योग मैराथन (15 जून 2026)
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नितिन रोहिला ने बताया कि जिला करनाल में स्वास्थ्य और योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 15 जून 2026 को एक विशाल 'योग मैराथन' का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है:
शुरुआत: प्रातः 6:00 बजे योग मैराथन शुरू होगी।
रूट (स्थान): इस मैराथन का रूट एनडीआरआई (NDRI) चौक से गीता द्वार तक रहेगा।
अपील: आयुष विभाग करनाल की जिला कार्यक्रम संयोजक श्रीमती पूजा ने शिक्षा विभाग, खेल विभाग तथा जिला करनाल के सभी अन्य विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों सभी योग संस्थाओं, योग साधकों तथा समस्त करनाल वासियों से इस योग मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की विशेष अपील की है।
#HVN24