Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image
image

ਸੇਵਾ ਤੇ ਵਫ਼ਾਦਾਰੀ ਦਾ ਮਿਲਿਆ ਮਾਣ: ਹਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹਨੀ ਨੂੰ ਸੌਂਪੀ ਡੇਰਾ ਬੱਸੀ ਯੂਥ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਕਮਾਨ ​ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਆਗਾਮੀ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵੱਲੋਂ ਸੰਗਠਨਾਤਮਕ ਢਾਂਚੇ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਰਨ ਲਈ ਵੱਡੇ ਫੈਸਲੇ ਲਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸੇ ਤਹਿਤ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਰਦਾਰ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਵੱਲੋਂ ਹਲਕਾ ਡੇਰਾ ਬੱਸੀ ਵਿੱਚ ਯੂਥ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੂੰ ਹੋਰ ਗਤੀਸ਼ੀਲ ਕਰਨ ਲਈ ਇੱਕ ਅਹਿਮ ਨਿਯੁਕਤੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਅਤੇ ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਐਨ. ਕੇ. ਸ਼ਰਮਾ ਦੇ ਬਹੁਤ ਹੀ ਮਿਹਨਤੀ, ਵਫ਼ਾਦਾਰ ਅਤੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਟਕਸਾਲੀ ਸੋਚ ਵਾਲੇ ਸਾਥੀ ਹਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹਨੀ ਨੂੰ ਡੇਰਾ ਬੱਸੀ ਹਲਕੇ ਦੀ ਯੂਥ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਕਮਾਨ ਸੌਂਪੀ ਗਈ ਹੈ। ​ਹਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹਨੀ ਵੱਲੋਂ ਲੰਮੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਚੜ੍ਹਦੀ ਕਲਾ ਲਈ ਨਿਭਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸੇਵਾਵਾਂ, ਦਿਨ-ਰਾਤ ਕੀਤੀ ਅਣਥੱਕ ਮਿਹਨਤ ਅਤੇ ਹਰ ਔਖੇ-ਸੌਖੇ ਸਮੇਂ ਪਾਰਟੀ ਨਾਲ ਚੱਟਾਨ ਵਾਂਗ ਖੜ੍ਹਨ ਦੀ ਵਫ਼ਾਦਾਰੀ ਨੂੰ ਦੇਖਦਿਆਂ ਹਾਈਕਮਾਂਡ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਵੱਡੇ ਸਨਮਾਨ ਅਤੇ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਨਾਲ ਨਿਵਾਜਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ​ ​ਹਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹਨੀ ਨੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਇੱਕ ਨਿਸ਼ਕਾਮ ਸੇਵਕ ਵਜੋਂ ਹਲਕੇ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਨੂੰ ਬੁਲੰਦ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਹਰ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ, ਰੈਲੀ ਅਤੇ ਜਨਤਕ ਮੁਹਿੰਮ ਨੂੰ ਸਫਲ ਬਣਾਉਣ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਯੋਗਦਾਨ ਮਿਸਾਲੀ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਪਾਰਟੀ ਪ੍ਰਤੀ ਪੂਰੀ ਤਨਦੇਹੀ, ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਸਿੱਧੇ ਰਾਬਤੇ ਸਦਕਾ ਅੱਜ ਡੇਰਾ ਬੱਸੀ ਹਲਕੇ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਇੱਕ ਮਜ਼ਬੂਤ ਪਕੜ ਹੈ। ਇਹ ਨਿਯੁਕਤੀ ਅਸਲ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਸਾਲਾਂ ਦੀ ਮਿਹਨਤ ਅਤੇ ਪਾਰਟੀ ਪ੍ਰਤੀ ਵਫ਼ਾਦਾਰੀ ਦਾ ਪ੍ਰਤੀਫਲ ਹੈ। ​"ਹਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹਨੀ ਵਰਗੇ ਇਮਾਨਦਾਰ, ਜੁਝਾਰੂ ਅਤੇ ਜ਼ਮੀਨੀ ਪੱਧਰ 'ਤੇ ਕੰਮ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਅਸਲੀ ਤਾਕਤ ਹਨ। ਜਿਸ ਤਨਦੇਹੀ ਨਾਲ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕੀਤੀ ਹੈ, ਉਸ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਇਹ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਡੇਰਾ ਬੱਸੀ ਦਾ ਨੌਜਵਾਨ ਵਰਗ ਇਕਮੁੱਠ ਹੋ ਕੇ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਇਤਿਹਾਸਕ ਜਿੱਤ ਲਈ ਰਾਹ ਪੱਧਰਾ ਕਰੇਗਾ।" — ਐਨ ਕੇ ਸ਼ਰਮਾ ​ਇਸ ਮੌਕੇ ਨਵ-ਨਿਯੁਕਤ ਯੂਥ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹਨੀ ਨੇ ਪਾਰਟੀ ਹਾਈਕਮਾਂਡ ਅਤੇ ਮੁੱਖ ਆਗੂ ਐਨ. ਕੇ. ਸ਼ਰਮਾ ਦਾ ਤਹਿ ਦਿਲੋਂ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ: ​"ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਮੇਰੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ 'ਤੇ ਜੋ ਭਰੋਸਾ ਜਤਾਇਆ ਹੈ, ਮੈਂ ਉਸ 'ਤੇ ਖਰਾ ਉਤਰਨ ਲਈ ਆਪਣੀ ਪੂਰੀ ਜਾਨ ਲਗਾ ਦੇਵਾਂਗਾ। ਡੇਰਾ ਬੱਸੀ ਹਲਕੇ ਦੇ ਕੋਨੇ-ਕੋਨੇ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਲਾਮਬੰਦ ਕਰਨਾ ਅਤੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀਆਂ ਲੋਕ-ਪੱਖੀ ਨੀਤੀਆਂ ਨੂੰ ਘਰ-ਘਰ ਪਹੁੰਚਾਉਣਾ ਹੀ ਹੁਣ ਮੇਰਾ ਮੁੱਖ ਟੀਚਾ ਹੈ।" ​ਇਸ ਨਿਯੁਕਤੀ ਨਾਲ ਪੂਰੇ ਹਲਕੇ ਦੇ ਅਕਾਲੀ ਵਰਕਰਾਂ, ਸਮਰਥਕਾਂ ਅਤੇ ਖਾਸ ਕਰਕੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਖੁਸ਼ੀ ਦੀ ਲਹਿਰ ਦੌੜ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਸਥਾਨਕ ਆਗੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਮੂੰਹ ਮਿੱਠਾ ਕਰਵਾ ਕੇ ਵਧਾਈਆਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। (ਰਿਪੋਰਟ ਰਾਕੇਸ਼ ਗਾਂਧੀ)

Thanesar, Kurukshetra | Jun 13, 2026

MORE NEWS

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने फिल्म भारत भाग्य विधाता देखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी, कई कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक तथा फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने हरियाणा में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने फिल्म भारत भाग्य विधाता देखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी, कई कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक तथा फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने हरियाणा में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की।

Thanesar, Kurukshetra | Jun 13, 2026

*कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़, कार्यकर्ताओं के परिश्रम से बनी तीसरी बार भाजपा सरकार: डॉ. अर्चना गुप्ता*

*महिलाओं के सम्मान और सेवा की राजनीति के लिए भाजपा प्रतिबद्ध: डा. अर्चना गुप्ता* 

*पीएम मोदी प्रधान सेवक और सीएम सैनी मुख्य सेवक के रूप में कर रहे हैं देश और प्रदेश की सेवा: डा. अर्चना गुप्ता*

*भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित होता है और तन, मन व धन से पार्टी एवं समाज तथा राष्ट्र की सेवा करता है: डा. अर्चना गुप्ता*

*कुरुक्षेत्र पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का किया भव्य स्वागत* 

कुरुक्षेत्र, 12 जून। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के कुरुक्षेत्र पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित अभिनंदन समारोह में डॉ. गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित यह भव्य कार्यक्रम संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता शुक्रवार देर सायं कुरूक्षेत्र स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा के कारण ही भाजपा देश और प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित होता है और जिस भी जिम्मेदारी में रहता है, वह तन, मन और धन से पार्टी एवं समाज और राष्ट्र की सेवा करता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता कभी यह नहीं सोचता कि उसे क्या मिला, बल्कि वह हमेशा यह सोचता है कि वह संगठन, समाज और राष्ट्र के लिए क्या योगदान दे सकता है। बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक सभी कार्यकर्ता समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। जिम्मेदारियां भले ही अलग-अलग हों, लेकिन सभी का लक्ष्य संगठन को मजबूत करना और जनता की सेवा करना है।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और नेतृत्व के अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्हें मिली जिम्मेदारी इस बात का प्रमाण है कि भाजपा महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व में भागीदारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा में महिलाएं सुरक्षित महसूस करती हैं और संगठन में आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभा सकती हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए नहीं, बल्कि सेवा के लिए राजनीति करती है। पार्टी का मूल मंत्र सेवा ही संगठन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का प्रधान सेवक और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को प्रदेश का मुख्य सेवक बताते हुए उन्होंने कहा कि दोनों नेता जनसेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
डॉ. गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सेवा गतिविधियां और जनकल्याण शिविर चलाए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा युवाओं और किसानों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कुरुक्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं का पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर मेहनत करनी होगी। उन्होंने विशेष रूप से बूथ स्तर को सशक्त बनाने और आगामी चुनावों में क्षेत्र की सभी चारों विधानसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करने का लक्ष्य लेकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और संगठन का मान बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सरदार तजिंदर सिंह गोल्डी जी, प्रदेश सचिव  राहुल राणा जी, स्वागत कार्यक्रम प्रदेश संयोजक  जवाहर सैनी जी, जिला प्रभारी  दीपक शर्मा , सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा  राजकुमार सैनी जी, श्रीमती बीबी करतार कौर जी  पूर्व राज्यमंत्री  सुभाष सुधा, हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड वाईस चेयरमैन धुमन सिंह किरमच , हरियाणा राज्य सहकारी कृषि ग्रामीण विकास बैंक (HSCARDB) चेयरमैन  मास्टर सुभाष कलसाना, हरियाणा भूमि सुधार विभाग चेयरमैन  गुरनाम सैनी जी, हरियाणा सरकार में 48 कोस निगरानी एवं विकास समिति चेयरमैन रविंद्र सांगवान , हरियाणा शुगर फेडरेशन पूर्व चेयरमैन धर्मवीर डागर, हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड पूर्व चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर , पूर्व प्रत्याशी पिहोवा विधानसभा पंडित जय भगवान शर्मा डीडी , जिला परिषद चेयरमैन श्रीमती कँवलजीत कौर  जिला महामंत्री  रमेश सैनी,  अर्जुन त्यागी  जिला उपाध्यक्ष अनु माल्यान,जिला मीडिया प्रभारी ललित माटा,सोमापल राणा,राहुल शर्मा व पार्टी के सभी जेयष्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधुगण आदि उपस्थित रहे।

*कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़, कार्यकर्ताओं के परिश्रम से बनी तीसरी बार भाजपा सरकार: डॉ. अर्चना गुप्ता* *महिलाओं के सम्मान और सेवा की राजनीति के लिए भाजपा प्रतिबद्ध: डा. अर्चना गुप्ता* *पीएम मोदी प्रधान सेवक और सीएम सैनी मुख्य सेवक के रूप में कर रहे हैं देश और प्रदेश की सेवा: डा. अर्चना गुप्ता* *भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित होता है और तन, मन व धन से पार्टी एवं समाज तथा राष्ट्र की सेवा करता है: डा. अर्चना गुप्ता* *कुरुक्षेत्र पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का किया भव्य स्वागत* कुरुक्षेत्र, 12 जून। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के कुरुक्षेत्र पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित अभिनंदन समारोह में डॉ. गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित यह भव्य कार्यक्रम संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता शुक्रवार देर सायं कुरूक्षेत्र स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा के कारण ही भाजपा देश और प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित होता है और जिस भी जिम्मेदारी में रहता है, वह तन, मन और धन से पार्टी एवं समाज और राष्ट्र की सेवा करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता कभी यह नहीं सोचता कि उसे क्या मिला, बल्कि वह हमेशा यह सोचता है कि वह संगठन, समाज और राष्ट्र के लिए क्या योगदान दे सकता है। बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक सभी कार्यकर्ता समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। जिम्मेदारियां भले ही अलग-अलग हों, लेकिन सभी का लक्ष्य संगठन को मजबूत करना और जनता की सेवा करना है। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और नेतृत्व के अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्हें मिली जिम्मेदारी इस बात का प्रमाण है कि भाजपा महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व में भागीदारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा में महिलाएं सुरक्षित महसूस करती हैं और संगठन में आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभा सकती हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए नहीं, बल्कि सेवा के लिए राजनीति करती है। पार्टी का मूल मंत्र सेवा ही संगठन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का प्रधान सेवक और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को प्रदेश का मुख्य सेवक बताते हुए उन्होंने कहा कि दोनों नेता जनसेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। डॉ. गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सेवा गतिविधियां और जनकल्याण शिविर चलाए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा युवाओं और किसानों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कुरुक्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं का पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर मेहनत करनी होगी। उन्होंने विशेष रूप से बूथ स्तर को सशक्त बनाने और आगामी चुनावों में क्षेत्र की सभी चारों विधानसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करने का लक्ष्य लेकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और संगठन का मान बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सरदार तजिंदर सिंह गोल्डी जी, प्रदेश सचिव राहुल राणा जी, स्वागत कार्यक्रम प्रदेश संयोजक जवाहर सैनी जी, जिला प्रभारी दीपक शर्मा , सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा राजकुमार सैनी जी, श्रीमती बीबी करतार कौर जी पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड वाईस चेयरमैन धुमन सिंह किरमच , हरियाणा राज्य सहकारी कृषि ग्रामीण विकास बैंक (HSCARDB) चेयरमैन मास्टर सुभाष कलसाना, हरियाणा भूमि सुधार विभाग चेयरमैन गुरनाम सैनी जी, हरियाणा सरकार में 48 कोस निगरानी एवं विकास समिति चेयरमैन रविंद्र सांगवान , हरियाणा शुगर फेडरेशन पूर्व चेयरमैन धर्मवीर डागर, हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड पूर्व चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर , पूर्व प्रत्याशी पिहोवा विधानसभा पंडित जय भगवान शर्मा डीडी , जिला परिषद चेयरमैन श्रीमती कँवलजीत कौर जिला महामंत्री रमेश सैनी, अर्जुन त्यागी जिला उपाध्यक्ष अनु माल्यान,जिला मीडिया प्रभारी ललित माटा,सोमापल राणा,राहुल शर्मा व पार्टी के सभी जेयष्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधुगण आदि उपस्थित रहे।

Thanesar, Kurukshetra | Jun 13, 2026

इंद्री हलके के विधायक एवं हरियाणा सरकार के चीफ व्हिप आदरणीय श्री राम कुमार कश्यप जी ने ग्राम छपरियों पहुँचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

हाल ही में ग्राम छपरियों में हुई अत्यंत दुःखद घटना, जिसमें श्री संकेतन दहिया जी के आकस्मिक निधन के बाद उनके पिता श्री धर्म सिंह जी का भी सदमे के कारण निधन हो गया, ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध और भावुक कर दिया है।

विधायक श्री राम कुमार कश्यप जी ने परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि एक ही परिवार के दो सदस्यों का इस प्रकार अल्प समय में बिछड़ जाना अत्यंत पीड़ादायक एवं अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में पूरा समाज और क्षेत्र परिवार के साथ खड़ा है।

उन्होंने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दोनों पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति। 🙏

#HVN24 Ram Kumar Kashyap - MLA Indri

इंद्री हलके के विधायक एवं हरियाणा सरकार के चीफ व्हिप आदरणीय श्री राम कुमार कश्यप जी ने ग्राम छपरियों पहुँचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। हाल ही में ग्राम छपरियों में हुई अत्यंत दुःखद घटना, जिसमें श्री संकेतन दहिया जी के आकस्मिक निधन के बाद उनके पिता श्री धर्म सिंह जी का भी सदमे के कारण निधन हो गया, ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध और भावुक कर दिया है। विधायक श्री राम कुमार कश्यप जी ने परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि एक ही परिवार के दो सदस्यों का इस प्रकार अल्प समय में बिछड़ जाना अत्यंत पीड़ादायक एवं अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में पूरा समाज और क्षेत्र परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दोनों पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति। 🙏 #HVN24 Ram Kumar Kashyap - MLA Indri

Thanesar, Kurukshetra | Jun 13, 2026

शेखपुरा खालसा में पौधारोपण कार्यक्रम
 पेड़ देते हैं जीवन, संरक्षण भी जरूरी: कल्याण
 करनाल, 13 जून।  हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा है कि भावी पीढिय़ों के लिए बेहतर और सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराने के लिए अधिकाधिक संख्या में पौधे लगाना जरूरी है। पेड़ हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं। पौधारोपण के बाद उनका संरक्षण भी उतना ही जरूरी है।
 श्री कल्याण आज घरौंडा क्षेत्र के गांव शेखपुरा खालसा में केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष और अन्य अधिकारियों ने पौधारोपण किया। करीब 150 फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। श्री कल्याण ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण जरूरी है। केंद्र सरकार के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उद्देश्य भी मां और मातृभूमि के प्रति सम्मान प्रकट करना है। जिस प्रकार मां बच्चे का पालन -पोषण करके उसे बड़ा करती है, उसी प्रकार हमें पौधों की भी देखभाल करनी चाहिए। वृक्ष का रूप लेने पर ये पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध कराते हैं जिससे स्वास्थ्य ठीक रहता है। पेड़-पौधे पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखते हैं। कोरोना काल में पेड़ों की कमी के महत्व को समझा जा सकता है जब ऑक्सीजन के लिए फैक्ट्रियों से सिलेंडर मंगवाने पड़े थे।
 उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में देश ने काफी तरक्की की है। यह व्यवस्था परिवर्तन का ही नतीजा है कि आज बुजुर्गों के खाते में पेंशन राशि सीधे पहुंच रही है। विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए बनाई गई योजनाओं से सरकार की मंशा जाहिर होती है। राष्ट्र मजबूती से आगे बढ़ रहा है। दुनिया में भारत की साख बढ़ी है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरी मिल रही है। गांवों में दौरे के समय 5 से 20 युवाओं को नौकरी मिलने की बात सुनने को मिलती है। क्षेत्र के गांव कोहंड में अब तक 119 युवाओं को मेरिट पर नौकरी मिल चुकी है। इसी कारण आज युवाओं का रुझान पढ़ाई की ओर बढ़ा है।
 श्री कल्याण में कहा कि कोरोना काल में विकास की गति जरूर प्रभावित हुई लेकिन अब बचे हुए कार्यों को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। अराईपुरा में एनसीसी अकादमी, कुटैल में मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना जैसे प्रोजेक्ट युवाओं के उज्जवल भविष्य में कारगर साबित होंगे। यूनिवर्सिटी चालू होने के बाद यहां सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनेंगे जिससे न केवल लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी बल्कि नौजवानों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने लोगों से इलाके की तरक्की के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
इससे पहले घरौंडा के एसडीएम राजेश कुमार सोनी, वन मंडल अधिकारी नवल किशोर, डीएसपी मनोज कुमार, बीडीपीओ सोमवीर खटकड़ और नायब तहसीलदार अरविंद यादव ने भी पौधारोपण किया। सरपंच हंसवीर घणघस ने कार्यक्रम में पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजकुमार पालीवाल, पूर्व चेयरमैन कुलदीप सिंह, पुरुषोत्तम सेठी आदि मौजूद रहे।

#karnalnews #HVN24 Harvinder Kalyan

शेखपुरा खालसा में पौधारोपण कार्यक्रम पेड़ देते हैं जीवन, संरक्षण भी जरूरी: कल्याण करनाल, 13 जून। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा है कि भावी पीढिय़ों के लिए बेहतर और सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराने के लिए अधिकाधिक संख्या में पौधे लगाना जरूरी है। पेड़ हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं। पौधारोपण के बाद उनका संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। श्री कल्याण आज घरौंडा क्षेत्र के गांव शेखपुरा खालसा में केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष और अन्य अधिकारियों ने पौधारोपण किया। करीब 150 फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। श्री कल्याण ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण जरूरी है। केंद्र सरकार के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उद्देश्य भी मां और मातृभूमि के प्रति सम्मान प्रकट करना है। जिस प्रकार मां बच्चे का पालन -पोषण करके उसे बड़ा करती है, उसी प्रकार हमें पौधों की भी देखभाल करनी चाहिए। वृक्ष का रूप लेने पर ये पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध कराते हैं जिससे स्वास्थ्य ठीक रहता है। पेड़-पौधे पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखते हैं। कोरोना काल में पेड़ों की कमी के महत्व को समझा जा सकता है जब ऑक्सीजन के लिए फैक्ट्रियों से सिलेंडर मंगवाने पड़े थे। उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में देश ने काफी तरक्की की है। यह व्यवस्था परिवर्तन का ही नतीजा है कि आज बुजुर्गों के खाते में पेंशन राशि सीधे पहुंच रही है। विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए बनाई गई योजनाओं से सरकार की मंशा जाहिर होती है। राष्ट्र मजबूती से आगे बढ़ रहा है। दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरी मिल रही है। गांवों में दौरे के समय 5 से 20 युवाओं को नौकरी मिलने की बात सुनने को मिलती है। क्षेत्र के गांव कोहंड में अब तक 119 युवाओं को मेरिट पर नौकरी मिल चुकी है। इसी कारण आज युवाओं का रुझान पढ़ाई की ओर बढ़ा है। श्री कल्याण में कहा कि कोरोना काल में विकास की गति जरूर प्रभावित हुई लेकिन अब बचे हुए कार्यों को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। अराईपुरा में एनसीसी अकादमी, कुटैल में मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना जैसे प्रोजेक्ट युवाओं के उज्जवल भविष्य में कारगर साबित होंगे। यूनिवर्सिटी चालू होने के बाद यहां सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनेंगे जिससे न केवल लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी बल्कि नौजवानों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने लोगों से इलाके की तरक्की के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। इससे पहले घरौंडा के एसडीएम राजेश कुमार सोनी, वन मंडल अधिकारी नवल किशोर, डीएसपी मनोज कुमार, बीडीपीओ सोमवीर खटकड़ और नायब तहसीलदार अरविंद यादव ने भी पौधारोपण किया। सरपंच हंसवीर घणघस ने कार्यक्रम में पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजकुमार पालीवाल, पूर्व चेयरमैन कुलदीप सिंह, पुरुषोत्तम सेठी आदि मौजूद रहे। #karnalnews #HVN24 Harvinder Kalyan

Thanesar, Kurukshetra | Jun 13, 2026