Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

इंद्री हलके के विधायक एवं हरियाणा सरकार के चीफ व्हिप आदरणीय श्री राम कुमार कश्यप जी ने ग्राम छपरियों पहुँचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। हाल ही में ग्राम छपरियों में हुई अत्यंत दुःखद घटना, जिसमें श्री संकेतन दहिया जी के आकस्मिक निधन के बाद उनके पिता श्री धर्म सिंह जी का भी सदमे के कारण निधन हो गया, ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध और भावुक कर दिया है। विधायक श्री राम कुमार कश्यप जी ने परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि एक ही परिवार के दो सदस्यों का इस प्रकार अल्प समय में बिछड़ जाना अत्यंत पीड़ादायक एवं अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में पूरा समाज और क्षेत्र परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दोनों पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति। 🙏 #HVN24 Ram Kumar Kashyap - MLA Indri

Thanesar, Kurukshetra | Jun 13, 2026

MORE NEWS

*कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़, कार्यकर्ताओं के परिश्रम से बनी तीसरी बार भाजपा सरकार: डॉ. अर्चना गुप्ता*

*महिलाओं के सम्मान और सेवा की राजनीति के लिए भाजपा प्रतिबद्ध: डा. अर्चना गुप्ता* 

*पीएम मोदी प्रधान सेवक और सीएम सैनी मुख्य सेवक के रूप में कर रहे हैं देश और प्रदेश की सेवा: डा. अर्चना गुप्ता*

*भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित होता है और तन, मन व धन से पार्टी एवं समाज तथा राष्ट्र की सेवा करता है: डा. अर्चना गुप्ता*

*कुरुक्षेत्र पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का किया भव्य स्वागत* 

कुरुक्षेत्र, 12 जून। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के कुरुक्षेत्र पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित अभिनंदन समारोह में डॉ. गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित यह भव्य कार्यक्रम संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता शुक्रवार देर सायं कुरूक्षेत्र स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा के कारण ही भाजपा देश और प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित होता है और जिस भी जिम्मेदारी में रहता है, वह तन, मन और धन से पार्टी एवं समाज और राष्ट्र की सेवा करता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता कभी यह नहीं सोचता कि उसे क्या मिला, बल्कि वह हमेशा यह सोचता है कि वह संगठन, समाज और राष्ट्र के लिए क्या योगदान दे सकता है। बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक सभी कार्यकर्ता समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। जिम्मेदारियां भले ही अलग-अलग हों, लेकिन सभी का लक्ष्य संगठन को मजबूत करना और जनता की सेवा करना है।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और नेतृत्व के अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्हें मिली जिम्मेदारी इस बात का प्रमाण है कि भाजपा महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व में भागीदारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा में महिलाएं सुरक्षित महसूस करती हैं और संगठन में आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभा सकती हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए नहीं, बल्कि सेवा के लिए राजनीति करती है। पार्टी का मूल मंत्र सेवा ही संगठन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का प्रधान सेवक और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को प्रदेश का मुख्य सेवक बताते हुए उन्होंने कहा कि दोनों नेता जनसेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
डॉ. गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सेवा गतिविधियां और जनकल्याण शिविर चलाए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा युवाओं और किसानों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कुरुक्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं का पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर मेहनत करनी होगी। उन्होंने विशेष रूप से बूथ स्तर को सशक्त बनाने और आगामी चुनावों में क्षेत्र की सभी चारों विधानसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करने का लक्ष्य लेकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और संगठन का मान बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सरदार तजिंदर सिंह गोल्डी जी, प्रदेश सचिव  राहुल राणा जी, स्वागत कार्यक्रम प्रदेश संयोजक  जवाहर सैनी जी, जिला प्रभारी  दीपक शर्मा , सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा  राजकुमार सैनी जी, श्रीमती बीबी करतार कौर जी  पूर्व राज्यमंत्री  सुभाष सुधा, हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड वाईस चेयरमैन धुमन सिंह किरमच , हरियाणा राज्य सहकारी कृषि ग्रामीण विकास बैंक (HSCARDB) चेयरमैन  मास्टर सुभाष कलसाना, हरियाणा भूमि सुधार विभाग चेयरमैन  गुरनाम सैनी जी, हरियाणा सरकार में 48 कोस निगरानी एवं विकास समिति चेयरमैन रविंद्र सांगवान , हरियाणा शुगर फेडरेशन पूर्व चेयरमैन धर्मवीर डागर, हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड पूर्व चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर , पूर्व प्रत्याशी पिहोवा विधानसभा पंडित जय भगवान शर्मा डीडी , जिला परिषद चेयरमैन श्रीमती कँवलजीत कौर  जिला महामंत्री  रमेश सैनी,  अर्जुन त्यागी  जिला उपाध्यक्ष अनु माल्यान,जिला मीडिया प्रभारी ललित माटा,सोमापल राणा,राहुल शर्मा व पार्टी के सभी जेयष्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधुगण आदि उपस्थित रहे।

*कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़, कार्यकर्ताओं के परिश्रम से बनी तीसरी बार भाजपा सरकार: डॉ. अर्चना गुप्ता* *महिलाओं के सम्मान और सेवा की राजनीति के लिए भाजपा प्रतिबद्ध: डा. अर्चना गुप्ता* *पीएम मोदी प्रधान सेवक और सीएम सैनी मुख्य सेवक के रूप में कर रहे हैं देश और प्रदेश की सेवा: डा. अर्चना गुप्ता* *भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित होता है और तन, मन व धन से पार्टी एवं समाज तथा राष्ट्र की सेवा करता है: डा. अर्चना गुप्ता* *कुरुक्षेत्र पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का किया भव्य स्वागत* कुरुक्षेत्र, 12 जून। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के कुरुक्षेत्र पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित अभिनंदन समारोह में डॉ. गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित यह भव्य कार्यक्रम संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता शुक्रवार देर सायं कुरूक्षेत्र स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा के कारण ही भाजपा देश और प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित होता है और जिस भी जिम्मेदारी में रहता है, वह तन, मन और धन से पार्टी एवं समाज और राष्ट्र की सेवा करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता कभी यह नहीं सोचता कि उसे क्या मिला, बल्कि वह हमेशा यह सोचता है कि वह संगठन, समाज और राष्ट्र के लिए क्या योगदान दे सकता है। बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक सभी कार्यकर्ता समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। जिम्मेदारियां भले ही अलग-अलग हों, लेकिन सभी का लक्ष्य संगठन को मजबूत करना और जनता की सेवा करना है। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और नेतृत्व के अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्हें मिली जिम्मेदारी इस बात का प्रमाण है कि भाजपा महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व में भागीदारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा में महिलाएं सुरक्षित महसूस करती हैं और संगठन में आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभा सकती हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए नहीं, बल्कि सेवा के लिए राजनीति करती है। पार्टी का मूल मंत्र सेवा ही संगठन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का प्रधान सेवक और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को प्रदेश का मुख्य सेवक बताते हुए उन्होंने कहा कि दोनों नेता जनसेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। डॉ. गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सेवा गतिविधियां और जनकल्याण शिविर चलाए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा युवाओं और किसानों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कुरुक्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं का पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर मेहनत करनी होगी। उन्होंने विशेष रूप से बूथ स्तर को सशक्त बनाने और आगामी चुनावों में क्षेत्र की सभी चारों विधानसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करने का लक्ष्य लेकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और संगठन का मान बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सरदार तजिंदर सिंह गोल्डी जी, प्रदेश सचिव राहुल राणा जी, स्वागत कार्यक्रम प्रदेश संयोजक जवाहर सैनी जी, जिला प्रभारी दीपक शर्मा , सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा राजकुमार सैनी जी, श्रीमती बीबी करतार कौर जी पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड वाईस चेयरमैन धुमन सिंह किरमच , हरियाणा राज्य सहकारी कृषि ग्रामीण विकास बैंक (HSCARDB) चेयरमैन मास्टर सुभाष कलसाना, हरियाणा भूमि सुधार विभाग चेयरमैन गुरनाम सैनी जी, हरियाणा सरकार में 48 कोस निगरानी एवं विकास समिति चेयरमैन रविंद्र सांगवान , हरियाणा शुगर फेडरेशन पूर्व चेयरमैन धर्मवीर डागर, हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड पूर्व चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर , पूर्व प्रत्याशी पिहोवा विधानसभा पंडित जय भगवान शर्मा डीडी , जिला परिषद चेयरमैन श्रीमती कँवलजीत कौर जिला महामंत्री रमेश सैनी, अर्जुन त्यागी जिला उपाध्यक्ष अनु माल्यान,जिला मीडिया प्रभारी ललित माटा,सोमापल राणा,राहुल शर्मा व पार्टी के सभी जेयष्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधुगण आदि उपस्थित रहे।

Thanesar, Kurukshetra | Jun 13, 2026

ਸੇਵਾ ਤੇ ਵਫ਼ਾਦਾਰੀ ਦਾ ਮਿਲਿਆ ਮਾਣ: ਹਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹਨੀ ਨੂੰ ਸੌਂਪੀ ਡੇਰਾ ਬੱਸੀ ਯੂਥ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਕਮਾਨ

​ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਆਗਾਮੀ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵੱਲੋਂ ਸੰਗਠਨਾਤਮਕ ਢਾਂਚੇ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਰਨ ਲਈ ਵੱਡੇ ਫੈਸਲੇ ਲਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸੇ ਤਹਿਤ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਰਦਾਰ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਵੱਲੋਂ ਹਲਕਾ ਡੇਰਾ ਬੱਸੀ ਵਿੱਚ ਯੂਥ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੂੰ ਹੋਰ ਗਤੀਸ਼ੀਲ ਕਰਨ ਲਈ ਇੱਕ ਅਹਿਮ ਨਿਯੁਕਤੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਅਤੇ ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਐਨ. ਕੇ. ਸ਼ਰਮਾ ਦੇ ਬਹੁਤ ਹੀ ਮਿਹਨਤੀ, ਵਫ਼ਾਦਾਰ ਅਤੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਟਕਸਾਲੀ ਸੋਚ ਵਾਲੇ ਸਾਥੀ ਹਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹਨੀ ਨੂੰ ਡੇਰਾ ਬੱਸੀ ਹਲਕੇ ਦੀ ਯੂਥ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਕਮਾਨ ਸੌਂਪੀ ਗਈ ਹੈ।
​ਹਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹਨੀ ਵੱਲੋਂ ਲੰਮੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਚੜ੍ਹਦੀ ਕਲਾ ਲਈ ਨਿਭਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸੇਵਾਵਾਂ, ਦਿਨ-ਰਾਤ ਕੀਤੀ ਅਣਥੱਕ ਮਿਹਨਤ ਅਤੇ ਹਰ ਔਖੇ-ਸੌਖੇ ਸਮੇਂ ਪਾਰਟੀ ਨਾਲ ਚੱਟਾਨ ਵਾਂਗ ਖੜ੍ਹਨ ਦੀ ਵਫ਼ਾਦਾਰੀ ਨੂੰ ਦੇਖਦਿਆਂ ਹਾਈਕਮਾਂਡ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਵੱਡੇ ਸਨਮਾਨ ਅਤੇ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਨਾਲ ਨਿਵਾਜਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।
​

​ਹਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹਨੀ ਨੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਇੱਕ ਨਿਸ਼ਕਾਮ ਸੇਵਕ ਵਜੋਂ ਹਲਕੇ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਨੂੰ ਬੁਲੰਦ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਹਰ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ, ਰੈਲੀ ਅਤੇ ਜਨਤਕ ਮੁਹਿੰਮ ਨੂੰ ਸਫਲ ਬਣਾਉਣ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਯੋਗਦਾਨ ਮਿਸਾਲੀ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਪਾਰਟੀ ਪ੍ਰਤੀ ਪੂਰੀ ਤਨਦੇਹੀ, ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਸਿੱਧੇ ਰਾਬਤੇ ਸਦਕਾ ਅੱਜ ਡੇਰਾ ਬੱਸੀ ਹਲਕੇ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਇੱਕ ਮਜ਼ਬੂਤ ਪਕੜ ਹੈ। ਇਹ ਨਿਯੁਕਤੀ ਅਸਲ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਸਾਲਾਂ ਦੀ ਮਿਹਨਤ ਅਤੇ ਪਾਰਟੀ ਪ੍ਰਤੀ ਵਫ਼ਾਦਾਰੀ ਦਾ ਪ੍ਰਤੀਫਲ ਹੈ।

​"ਹਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹਨੀ ਵਰਗੇ ਇਮਾਨਦਾਰ, ਜੁਝਾਰੂ ਅਤੇ ਜ਼ਮੀਨੀ ਪੱਧਰ 'ਤੇ ਕੰਮ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਅਸਲੀ ਤਾਕਤ ਹਨ। ਜਿਸ ਤਨਦੇਹੀ ਨਾਲ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕੀਤੀ ਹੈ, ਉਸ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਇਹ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਡੇਰਾ ਬੱਸੀ ਦਾ ਨੌਜਵਾਨ ਵਰਗ ਇਕਮੁੱਠ ਹੋ ਕੇ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਇਤਿਹਾਸਕ ਜਿੱਤ ਲਈ ਰਾਹ ਪੱਧਰਾ ਕਰੇਗਾ।"
— ਐਨ ਕੇ ਸ਼ਰਮਾ

​ਇਸ ਮੌਕੇ ਨਵ-ਨਿਯੁਕਤ ਯੂਥ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹਨੀ ਨੇ ਪਾਰਟੀ ਹਾਈਕਮਾਂਡ ਅਤੇ ਮੁੱਖ ਆਗੂ ਐਨ. ਕੇ. ਸ਼ਰਮਾ ਦਾ ਤਹਿ ਦਿਲੋਂ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ:
​"ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਮੇਰੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ 'ਤੇ ਜੋ ਭਰੋਸਾ ਜਤਾਇਆ ਹੈ, ਮੈਂ ਉਸ 'ਤੇ ਖਰਾ ਉਤਰਨ ਲਈ ਆਪਣੀ ਪੂਰੀ ਜਾਨ ਲਗਾ ਦੇਵਾਂਗਾ। ਡੇਰਾ ਬੱਸੀ ਹਲਕੇ ਦੇ ਕੋਨੇ-ਕੋਨੇ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਲਾਮਬੰਦ ਕਰਨਾ ਅਤੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀਆਂ ਲੋਕ-ਪੱਖੀ ਨੀਤੀਆਂ ਨੂੰ ਘਰ-ਘਰ ਪਹੁੰਚਾਉਣਾ ਹੀ ਹੁਣ ਮੇਰਾ ਮੁੱਖ ਟੀਚਾ ਹੈ।"

​ਇਸ ਨਿਯੁਕਤੀ ਨਾਲ ਪੂਰੇ ਹਲਕੇ ਦੇ ਅਕਾਲੀ ਵਰਕਰਾਂ, ਸਮਰਥਕਾਂ ਅਤੇ ਖਾਸ ਕਰਕੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਖੁਸ਼ੀ ਦੀ ਲਹਿਰ ਦੌੜ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਸਥਾਨਕ ਆਗੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਮੂੰਹ ਮਿੱਠਾ ਕਰਵਾ ਕੇ ਵਧਾਈਆਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ।
(ਰਿਪੋਰਟ ਰਾਕੇਸ਼ ਗਾਂਧੀ)

ਸੇਵਾ ਤੇ ਵਫ਼ਾਦਾਰੀ ਦਾ ਮਿਲਿਆ ਮਾਣ: ਹਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹਨੀ ਨੂੰ ਸੌਂਪੀ ਡੇਰਾ ਬੱਸੀ ਯੂਥ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਕਮਾਨ ​ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਆਗਾਮੀ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵੱਲੋਂ ਸੰਗਠਨਾਤਮਕ ਢਾਂਚੇ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਰਨ ਲਈ ਵੱਡੇ ਫੈਸਲੇ ਲਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸੇ ਤਹਿਤ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਰਦਾਰ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਵੱਲੋਂ ਹਲਕਾ ਡੇਰਾ ਬੱਸੀ ਵਿੱਚ ਯੂਥ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੂੰ ਹੋਰ ਗਤੀਸ਼ੀਲ ਕਰਨ ਲਈ ਇੱਕ ਅਹਿਮ ਨਿਯੁਕਤੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਅਤੇ ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਐਨ. ਕੇ. ਸ਼ਰਮਾ ਦੇ ਬਹੁਤ ਹੀ ਮਿਹਨਤੀ, ਵਫ਼ਾਦਾਰ ਅਤੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਟਕਸਾਲੀ ਸੋਚ ਵਾਲੇ ਸਾਥੀ ਹਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹਨੀ ਨੂੰ ਡੇਰਾ ਬੱਸੀ ਹਲਕੇ ਦੀ ਯੂਥ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਕਮਾਨ ਸੌਂਪੀ ਗਈ ਹੈ। ​ਹਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹਨੀ ਵੱਲੋਂ ਲੰਮੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਚੜ੍ਹਦੀ ਕਲਾ ਲਈ ਨਿਭਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸੇਵਾਵਾਂ, ਦਿਨ-ਰਾਤ ਕੀਤੀ ਅਣਥੱਕ ਮਿਹਨਤ ਅਤੇ ਹਰ ਔਖੇ-ਸੌਖੇ ਸਮੇਂ ਪਾਰਟੀ ਨਾਲ ਚੱਟਾਨ ਵਾਂਗ ਖੜ੍ਹਨ ਦੀ ਵਫ਼ਾਦਾਰੀ ਨੂੰ ਦੇਖਦਿਆਂ ਹਾਈਕਮਾਂਡ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਵੱਡੇ ਸਨਮਾਨ ਅਤੇ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਨਾਲ ਨਿਵਾਜਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ​ ​ਹਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹਨੀ ਨੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਇੱਕ ਨਿਸ਼ਕਾਮ ਸੇਵਕ ਵਜੋਂ ਹਲਕੇ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਨੂੰ ਬੁਲੰਦ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਹਰ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ, ਰੈਲੀ ਅਤੇ ਜਨਤਕ ਮੁਹਿੰਮ ਨੂੰ ਸਫਲ ਬਣਾਉਣ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਯੋਗਦਾਨ ਮਿਸਾਲੀ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਪਾਰਟੀ ਪ੍ਰਤੀ ਪੂਰੀ ਤਨਦੇਹੀ, ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਸਿੱਧੇ ਰਾਬਤੇ ਸਦਕਾ ਅੱਜ ਡੇਰਾ ਬੱਸੀ ਹਲਕੇ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਇੱਕ ਮਜ਼ਬੂਤ ਪਕੜ ਹੈ। ਇਹ ਨਿਯੁਕਤੀ ਅਸਲ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਸਾਲਾਂ ਦੀ ਮਿਹਨਤ ਅਤੇ ਪਾਰਟੀ ਪ੍ਰਤੀ ਵਫ਼ਾਦਾਰੀ ਦਾ ਪ੍ਰਤੀਫਲ ਹੈ। ​"ਹਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹਨੀ ਵਰਗੇ ਇਮਾਨਦਾਰ, ਜੁਝਾਰੂ ਅਤੇ ਜ਼ਮੀਨੀ ਪੱਧਰ 'ਤੇ ਕੰਮ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਅਸਲੀ ਤਾਕਤ ਹਨ। ਜਿਸ ਤਨਦੇਹੀ ਨਾਲ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕੀਤੀ ਹੈ, ਉਸ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਇਹ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਡੇਰਾ ਬੱਸੀ ਦਾ ਨੌਜਵਾਨ ਵਰਗ ਇਕਮੁੱਠ ਹੋ ਕੇ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਇਤਿਹਾਸਕ ਜਿੱਤ ਲਈ ਰਾਹ ਪੱਧਰਾ ਕਰੇਗਾ।" — ਐਨ ਕੇ ਸ਼ਰਮਾ ​ਇਸ ਮੌਕੇ ਨਵ-ਨਿਯੁਕਤ ਯੂਥ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹਨੀ ਨੇ ਪਾਰਟੀ ਹਾਈਕਮਾਂਡ ਅਤੇ ਮੁੱਖ ਆਗੂ ਐਨ. ਕੇ. ਸ਼ਰਮਾ ਦਾ ਤਹਿ ਦਿਲੋਂ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ: ​"ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਮੇਰੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ 'ਤੇ ਜੋ ਭਰੋਸਾ ਜਤਾਇਆ ਹੈ, ਮੈਂ ਉਸ 'ਤੇ ਖਰਾ ਉਤਰਨ ਲਈ ਆਪਣੀ ਪੂਰੀ ਜਾਨ ਲਗਾ ਦੇਵਾਂਗਾ। ਡੇਰਾ ਬੱਸੀ ਹਲਕੇ ਦੇ ਕੋਨੇ-ਕੋਨੇ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਲਾਮਬੰਦ ਕਰਨਾ ਅਤੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀਆਂ ਲੋਕ-ਪੱਖੀ ਨੀਤੀਆਂ ਨੂੰ ਘਰ-ਘਰ ਪਹੁੰਚਾਉਣਾ ਹੀ ਹੁਣ ਮੇਰਾ ਮੁੱਖ ਟੀਚਾ ਹੈ।" ​ਇਸ ਨਿਯੁਕਤੀ ਨਾਲ ਪੂਰੇ ਹਲਕੇ ਦੇ ਅਕਾਲੀ ਵਰਕਰਾਂ, ਸਮਰਥਕਾਂ ਅਤੇ ਖਾਸ ਕਰਕੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਖੁਸ਼ੀ ਦੀ ਲਹਿਰ ਦੌੜ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਸਥਾਨਕ ਆਗੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਮੂੰਹ ਮਿੱਠਾ ਕਰਵਾ ਕੇ ਵਧਾਈਆਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। (ਰਿਪੋਰਟ ਰਾਕੇਸ਼ ਗਾਂਧੀ)

Thanesar, Kurukshetra | Jun 13, 2026

शेखपुरा खालसा में पौधारोपण कार्यक्रम
 पेड़ देते हैं जीवन, संरक्षण भी जरूरी: कल्याण
 करनाल, 13 जून।  हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा है कि भावी पीढिय़ों के लिए बेहतर और सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराने के लिए अधिकाधिक संख्या में पौधे लगाना जरूरी है। पेड़ हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं। पौधारोपण के बाद उनका संरक्षण भी उतना ही जरूरी है।
 श्री कल्याण आज घरौंडा क्षेत्र के गांव शेखपुरा खालसा में केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष और अन्य अधिकारियों ने पौधारोपण किया। करीब 150 फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। श्री कल्याण ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण जरूरी है। केंद्र सरकार के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उद्देश्य भी मां और मातृभूमि के प्रति सम्मान प्रकट करना है। जिस प्रकार मां बच्चे का पालन -पोषण करके उसे बड़ा करती है, उसी प्रकार हमें पौधों की भी देखभाल करनी चाहिए। वृक्ष का रूप लेने पर ये पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध कराते हैं जिससे स्वास्थ्य ठीक रहता है। पेड़-पौधे पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखते हैं। कोरोना काल में पेड़ों की कमी के महत्व को समझा जा सकता है जब ऑक्सीजन के लिए फैक्ट्रियों से सिलेंडर मंगवाने पड़े थे।
 उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में देश ने काफी तरक्की की है। यह व्यवस्था परिवर्तन का ही नतीजा है कि आज बुजुर्गों के खाते में पेंशन राशि सीधे पहुंच रही है। विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए बनाई गई योजनाओं से सरकार की मंशा जाहिर होती है। राष्ट्र मजबूती से आगे बढ़ रहा है। दुनिया में भारत की साख बढ़ी है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरी मिल रही है। गांवों में दौरे के समय 5 से 20 युवाओं को नौकरी मिलने की बात सुनने को मिलती है। क्षेत्र के गांव कोहंड में अब तक 119 युवाओं को मेरिट पर नौकरी मिल चुकी है। इसी कारण आज युवाओं का रुझान पढ़ाई की ओर बढ़ा है।
 श्री कल्याण में कहा कि कोरोना काल में विकास की गति जरूर प्रभावित हुई लेकिन अब बचे हुए कार्यों को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। अराईपुरा में एनसीसी अकादमी, कुटैल में मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना जैसे प्रोजेक्ट युवाओं के उज्जवल भविष्य में कारगर साबित होंगे। यूनिवर्सिटी चालू होने के बाद यहां सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनेंगे जिससे न केवल लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी बल्कि नौजवानों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने लोगों से इलाके की तरक्की के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
इससे पहले घरौंडा के एसडीएम राजेश कुमार सोनी, वन मंडल अधिकारी नवल किशोर, डीएसपी मनोज कुमार, बीडीपीओ सोमवीर खटकड़ और नायब तहसीलदार अरविंद यादव ने भी पौधारोपण किया। सरपंच हंसवीर घणघस ने कार्यक्रम में पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजकुमार पालीवाल, पूर्व चेयरमैन कुलदीप सिंह, पुरुषोत्तम सेठी आदि मौजूद रहे।

#karnalnews #HVN24 Harvinder Kalyan

शेखपुरा खालसा में पौधारोपण कार्यक्रम पेड़ देते हैं जीवन, संरक्षण भी जरूरी: कल्याण करनाल, 13 जून। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा है कि भावी पीढिय़ों के लिए बेहतर और सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराने के लिए अधिकाधिक संख्या में पौधे लगाना जरूरी है। पेड़ हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं। पौधारोपण के बाद उनका संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। श्री कल्याण आज घरौंडा क्षेत्र के गांव शेखपुरा खालसा में केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष और अन्य अधिकारियों ने पौधारोपण किया। करीब 150 फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। श्री कल्याण ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण जरूरी है। केंद्र सरकार के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उद्देश्य भी मां और मातृभूमि के प्रति सम्मान प्रकट करना है। जिस प्रकार मां बच्चे का पालन -पोषण करके उसे बड़ा करती है, उसी प्रकार हमें पौधों की भी देखभाल करनी चाहिए। वृक्ष का रूप लेने पर ये पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध कराते हैं जिससे स्वास्थ्य ठीक रहता है। पेड़-पौधे पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखते हैं। कोरोना काल में पेड़ों की कमी के महत्व को समझा जा सकता है जब ऑक्सीजन के लिए फैक्ट्रियों से सिलेंडर मंगवाने पड़े थे। उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में देश ने काफी तरक्की की है। यह व्यवस्था परिवर्तन का ही नतीजा है कि आज बुजुर्गों के खाते में पेंशन राशि सीधे पहुंच रही है। विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए बनाई गई योजनाओं से सरकार की मंशा जाहिर होती है। राष्ट्र मजबूती से आगे बढ़ रहा है। दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरी मिल रही है। गांवों में दौरे के समय 5 से 20 युवाओं को नौकरी मिलने की बात सुनने को मिलती है। क्षेत्र के गांव कोहंड में अब तक 119 युवाओं को मेरिट पर नौकरी मिल चुकी है। इसी कारण आज युवाओं का रुझान पढ़ाई की ओर बढ़ा है। श्री कल्याण में कहा कि कोरोना काल में विकास की गति जरूर प्रभावित हुई लेकिन अब बचे हुए कार्यों को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। अराईपुरा में एनसीसी अकादमी, कुटैल में मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना जैसे प्रोजेक्ट युवाओं के उज्जवल भविष्य में कारगर साबित होंगे। यूनिवर्सिटी चालू होने के बाद यहां सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनेंगे जिससे न केवल लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी बल्कि नौजवानों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने लोगों से इलाके की तरक्की के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। इससे पहले घरौंडा के एसडीएम राजेश कुमार सोनी, वन मंडल अधिकारी नवल किशोर, डीएसपी मनोज कुमार, बीडीपीओ सोमवीर खटकड़ और नायब तहसीलदार अरविंद यादव ने भी पौधारोपण किया। सरपंच हंसवीर घणघस ने कार्यक्रम में पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजकुमार पालीवाल, पूर्व चेयरमैन कुलदीप सिंह, पुरुषोत्तम सेठी आदि मौजूद रहे। #karnalnews #HVN24 Harvinder Kalyan

Thanesar, Kurukshetra | Jun 13, 2026

भाजपा की सोच राष्ट्रहित सर्वोपरि की है और सेवा ही हमारा मूल मंत्र है: डॉ. अर्चना गुप्ता
देश का युवा रोजगार सृजित करने वाला और राष्ट्र निर्माण में नेतृत्व की भूमिका निभाने वाला बन चुका है- डॉ. अर्चना गुप्ता
मोदी और नायब सरकार की योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाया है- डॉ. अर्चना गुप्ता
यमुनानगर-जगाधरी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता का कार्यकर्ताओं, आधा दर्जन से अधिक सामाजिक संगठनों ने फूल बरसा कर किया भव्य स्वागत, खूब लगे भारत माता की जय, मोदी, नायब और अर्चना गुप्ता जिंदाबाद के नारे
स्वागत से अभिभूत डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा - यमुनानगर में जो स्वागत और आशीर्वाद मिला है वह नई ऊर्जा देने वाला है व मेरे संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा लागू की गई लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम:- डॉ.  अर्चना गुप्ता
पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी और हरियाणा की तरह ही पंजाब के लोगों को सुविधाएं मिलेगी: डा. अर्चना गुप्ता
यमुनानगर, 13 जून। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने शनिवार को जगाधरी में आयोजित भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन अन्य राजनीतिक दलों से अलग है। जब दूसरी पार्टियों के संगठन चुनावों के बाद निष्क्रिय हो जाते हैं, तब भी भाजपा का संगठन निरंतर सक्रिय रहकर जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में जुटा रहता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण, निष्ठा और परिश्रम के बल पर आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी बनी है, जिसके 14 करोड़ से अधिक सदस्य हैं।
इससे पहले यमुनानगर पहुंचने पर नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों और फूलों की वर्षा करके भव्य एवं जोरदार स्वागत किया। इसी दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों वाल्मीकि समाज, उत्तराखंड समाज, पाल समाज, अग्रवाल वैश्य समाज, सैनी समाज, राजपूत समाज, चिकित्सक संगठनों तथा उद्योगपति संगठनों ने अलग-अलग स्थानों पर डा. अर्चना गुप्ता का अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, मोदी जिंदाबाद, नायब सैनी जिंदाबाद और अर्चना गुप्ता जिंदाबाद के नारों से वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।
अपने स्वागत से अभिभूत डॉ. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं और सभी सामाजिक संगठनों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यमुनानगर आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों तथा सामाजिक संगठनों ने जो भव्य एवं आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया है वह सदैव जनकल्याण एवं प्रदेश के विकास के लिए प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। कार्यकर्ताओं का अपार उत्साह, संगठन के प्रति समर्पण और नारी नेतृत्व के प्रति सम्मान आज जो देखने को मिला है वह नई ऊर्जा देने वाला है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग का यह प्रेम और सहयोग जनसेवा, संगठन एवं प्रदेश के विकास के प्रति मेरे संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार की योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा लागू की गई लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर माह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, वृद्धावस्था पेंशन तथा महिला कल्याण से जुड़ी अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करने का आह्वान किया।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार के ये 12 साल सुशासन, विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि स्किल इंडिया, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, मुद्रा योजना, खेलो इंडिया और अप्रेंटिसशिप जैसी योजनाओं ने युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोले हैं।
उन्होंने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे स्टार्टअप इकोसिस्टम, डिजिटल क्रांति और खेलों में बढ़ती भागीदारी ने भारतीय युवाओं को नई पहचान दी है। आज का युवा केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला, नवाचार को आगे बढ़ाने वाला और राष्ट्र निर्माण में नेतृत्व की भूमिका निभाने वाला बन चुका है। यही युवा शक्ति आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है।
‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के मंत्र से आगामी चुनावों की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पार्टी में कोई भी कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं होता। बूथ अध्यक्ष भी संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि बूथ जीता, चुनाव जीता भाजपा का मूल मंत्र है और इसी सोच के साथ सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों को और अधिक मजबूत  बनाएं।  उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के कारण ही केंद्र और हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने आगामी चुनावों में सभी सीटों पर विजय का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता मेरा बूथ सबसे मजबूत की भावना से कार्य करें।
पंजाब में भी बनेगी भाजपा सरकार
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि पंजाब के लोग भी हरियाणा की तरह विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ चाहते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से पंजाब में बढ़ती नशे की समस्या के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने और नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच राष्ट्रहित सर्वोपरि की है और सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है।
प्रदेश अध्यक्ष समारोह में पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा और वन मंत्री के रूप में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में यमुनानगर में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और पार्टी नए आयाम स्थापित कर रही है।
बॉक्स -----------
नायब सरकार ने पारदर्शी और जवाबदेह शासन की मिसाल पेश की है- श्याम सिंह राणा
कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार जनकल्याण और विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। प्रदेश में बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पारदर्शी और जवाबदेह शासन की मिसाल पेश की है। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों के कारण जनता का विश्वास भाजपा पर लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता-कंवरपाल गुर्जर
पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा एक विचार आधारित संगठन है, जिसकी सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के कारण ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और भाजपा और अधिक सशक्त होकर जनता की सेवा करेगी।
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास और सुशासन को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनौतियों के लिए पूरी तैयारी के साथ जुटने का आह्वान किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा सहित सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और सभी के सामूहिक प्रयासों से पार्टी लगातार नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर भाजपा प्रदेश और देश में विकास की राजनीति को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में शामिल होने पर आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, विधायक घनश्यामदास अरोड़ा,जवाहर सैनी, रवि बतान, दीपक शर्मा,चेयरमैन रमेश चंद ठसका,पूर्व चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी, जिला महामंत्री नरेंद्र राणा, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, भाजपा हरियाणा उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान, भारत भूषण जुआल, ईश्वर पलाका, ओमपाल, रोजी मलिक आनंद, रामनिवास गर्ग,वरिष्ठ भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा, मेयर सुमन बहमनी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, सीताराम मित्तल, रामेश्वर चौहान, बिशन लाल सैनी, प्रीति जौहर, निशचल चौधरी, आदित्य चावला, ओमपाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति जौहर, जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग,इंजीनियरिंग ऋषिपाल,जिला सोशल मीडिया प्रमुख विपिन साहनी, जिला आईटी प्रमुख शुभम दत्ता,सुमन चौधरी, पीयूष गोगियान, विपुल गर्ग, रामपाल सिंह नम्बरदार, अंकित गोयल, अंकित अग्रवाल आदि हजारों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
#HVN24 Dr. Archana Gupta

भाजपा की सोच राष्ट्रहित सर्वोपरि की है और सेवा ही हमारा मूल मंत्र है: डॉ. अर्चना गुप्ता देश का युवा रोजगार सृजित करने वाला और राष्ट्र निर्माण में नेतृत्व की भूमिका निभाने वाला बन चुका है- डॉ. अर्चना गुप्ता मोदी और नायब सरकार की योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाया है- डॉ. अर्चना गुप्ता यमुनानगर-जगाधरी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता का कार्यकर्ताओं, आधा दर्जन से अधिक सामाजिक संगठनों ने फूल बरसा कर किया भव्य स्वागत, खूब लगे भारत माता की जय, मोदी, नायब और अर्चना गुप्ता जिंदाबाद के नारे स्वागत से अभिभूत डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा - यमुनानगर में जो स्वागत और आशीर्वाद मिला है वह नई ऊर्जा देने वाला है व मेरे संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा लागू की गई लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम:- डॉ. अर्चना गुप्ता पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी और हरियाणा की तरह ही पंजाब के लोगों को सुविधाएं मिलेगी: डा. अर्चना गुप्ता यमुनानगर, 13 जून। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने शनिवार को जगाधरी में आयोजित भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन अन्य राजनीतिक दलों से अलग है। जब दूसरी पार्टियों के संगठन चुनावों के बाद निष्क्रिय हो जाते हैं, तब भी भाजपा का संगठन निरंतर सक्रिय रहकर जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में जुटा रहता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण, निष्ठा और परिश्रम के बल पर आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी बनी है, जिसके 14 करोड़ से अधिक सदस्य हैं। इससे पहले यमुनानगर पहुंचने पर नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों और फूलों की वर्षा करके भव्य एवं जोरदार स्वागत किया। इसी दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों वाल्मीकि समाज, उत्तराखंड समाज, पाल समाज, अग्रवाल वैश्य समाज, सैनी समाज, राजपूत समाज, चिकित्सक संगठनों तथा उद्योगपति संगठनों ने अलग-अलग स्थानों पर डा. अर्चना गुप्ता का अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, मोदी जिंदाबाद, नायब सैनी जिंदाबाद और अर्चना गुप्ता जिंदाबाद के नारों से वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। अपने स्वागत से अभिभूत डॉ. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं और सभी सामाजिक संगठनों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यमुनानगर आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों तथा सामाजिक संगठनों ने जो भव्य एवं आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया है वह सदैव जनकल्याण एवं प्रदेश के विकास के लिए प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। कार्यकर्ताओं का अपार उत्साह, संगठन के प्रति समर्पण और नारी नेतृत्व के प्रति सम्मान आज जो देखने को मिला है वह नई ऊर्जा देने वाला है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग का यह प्रेम और सहयोग जनसेवा, संगठन एवं प्रदेश के विकास के प्रति मेरे संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार की योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा लागू की गई लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर माह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, वृद्धावस्था पेंशन तथा महिला कल्याण से जुड़ी अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करने का आह्वान किया। डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार के ये 12 साल सुशासन, विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि स्किल इंडिया, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, मुद्रा योजना, खेलो इंडिया और अप्रेंटिसशिप जैसी योजनाओं ने युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोले हैं। उन्होंने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे स्टार्टअप इकोसिस्टम, डिजिटल क्रांति और खेलों में बढ़ती भागीदारी ने भारतीय युवाओं को नई पहचान दी है। आज का युवा केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला, नवाचार को आगे बढ़ाने वाला और राष्ट्र निर्माण में नेतृत्व की भूमिका निभाने वाला बन चुका है। यही युवा शक्ति आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के मंत्र से आगामी चुनावों की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पार्टी में कोई भी कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं होता। बूथ अध्यक्ष भी संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि बूथ जीता, चुनाव जीता भाजपा का मूल मंत्र है और इसी सोच के साथ सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों को और अधिक मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के कारण ही केंद्र और हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने आगामी चुनावों में सभी सीटों पर विजय का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता मेरा बूथ सबसे मजबूत की भावना से कार्य करें। पंजाब में भी बनेगी भाजपा सरकार डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि पंजाब के लोग भी हरियाणा की तरह विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ चाहते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से पंजाब में बढ़ती नशे की समस्या के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने और नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच राष्ट्रहित सर्वोपरि की है और सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। प्रदेश अध्यक्ष समारोह में पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा और वन मंत्री के रूप में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में यमुनानगर में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और पार्टी नए आयाम स्थापित कर रही है। बॉक्स ----------- नायब सरकार ने पारदर्शी और जवाबदेह शासन की मिसाल पेश की है- श्याम सिंह राणा कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार जनकल्याण और विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। प्रदेश में बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पारदर्शी और जवाबदेह शासन की मिसाल पेश की है। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों के कारण जनता का विश्वास भाजपा पर लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता-कंवरपाल गुर्जर पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा एक विचार आधारित संगठन है, जिसकी सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के कारण ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और भाजपा और अधिक सशक्त होकर जनता की सेवा करेगी। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास और सुशासन को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनौतियों के लिए पूरी तैयारी के साथ जुटने का आह्वान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा सहित सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और सभी के सामूहिक प्रयासों से पार्टी लगातार नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर भाजपा प्रदेश और देश में विकास की राजनीति को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में शामिल होने पर आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, विधायक घनश्यामदास अरोड़ा,जवाहर सैनी, रवि बतान, दीपक शर्मा,चेयरमैन रमेश चंद ठसका,पूर्व चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी, जिला महामंत्री नरेंद्र राणा, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, भाजपा हरियाणा उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान, भारत भूषण जुआल, ईश्वर पलाका, ओमपाल, रोजी मलिक आनंद, रामनिवास गर्ग,वरिष्ठ भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा, मेयर सुमन बहमनी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, सीताराम मित्तल, रामेश्वर चौहान, बिशन लाल सैनी, प्रीति जौहर, निशचल चौधरी, आदित्य चावला, ओमपाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति जौहर, जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग,इंजीनियरिंग ऋषिपाल,जिला सोशल मीडिया प्रमुख विपिन साहनी, जिला आईटी प्रमुख शुभम दत्ता,सुमन चौधरी, पीयूष गोगियान, विपुल गर्ग, रामपाल सिंह नम्बरदार, अंकित गोयल, अंकित अग्रवाल आदि हजारों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें। #HVN24 Dr. Archana Gupta

Thanesar, Kurukshetra | Jun 13, 2026