शाहबाद: पिपरिया पुल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार के टक्कर मारी, बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी
एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उक्त एक्सीडेंट बासित नगर मार्ग पर पिपरिया पुल के पास घटित हुई। घायल युवक शाहजहांपुर जनपद के तिलहर थाना अंतर्गत ग्राम गोटिया निवासी बताया गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे शाहजहांपुर ले गए।