शाहबाद: बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान हैं शहर तथा गांव के लोग, सुनें ! पीड़ित वेदराम राजपूत, संदीप और सुरेश चंद्र की जुबानी
बंदरों के बढ़ते हुए आतंक के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं लेकिन लाख प्रयासों के बाद भी लोगों को बंदरों से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। सैकड़ों पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को बंदर काट चुके हैं। फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। नगर पालिका द्वारा बंदरों को पकड़ने का ऐलान किया गया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी।