शाहबाद: कीचड़ युक्त गंदे पानी से निकलते हैं सैय्यद वाड़ा और बाजार संभा के वाशिंदे
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के स्वच्छता अभियान को गति देकर नगर को स्वच्छ बनाने के दावे की कलई खुलती हुई रोज दिख रही है। पूरे शहर में प्रमुख मार्गों के साथ-साथ गलियों में भी नालियां चोक होने की वजह से कीचड़ युक्त गंदा पानी सड़कों पर बहता हुआ दिख जाता है। इस कीचड़ युक्त गंदे पानी से लोग गुजर कर अपने घर तक पहुंचते हैं ।