शाहबाद: इनायतपुर मोहल्ले में बाग के पास से पुलिस ने तीन जुआरियों को किया गिरफ्तार, की गई कार्रवाई
कोतवाली के मोहल्ला इनायतपुर में बाग के पास जुआ खेलते तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की कार्रवाई की है। कोतवाली के सरदार गंज चौकी प्रभारी घनश्याम बिंद हमराही अंकित तोमर के साथ कस्बे में गस्त कर रहे थे।मोहल्ला इनायतपुर में बाग के पास कुछ लोग जुआ खेलते दिखाई दिए। पुलिस ने तीन जुआरियों को दौड़ाकर पकड़ लिया।