शाहबाद: बाजार शंभा सहित अधिकांश स्थानों की सोलर लाइटें बंद, पालिका प्रशासन से दुरुस्त करने की मांग की गई
नगर पालिका प्रशासन द्वारा लगाई गई सोलर लाइटें पूरी तरह से बंद हो चुकी हैं। मामूली खराबी की वजह से सोलर लाइटें बंद है जिससे लोगों को अंधेरे से गुजरना पड़ रहा है। बाजार शंभा के रहने वाले सोनू त्रिपाठी ने बताया उसके घर के सामने लगी लाइट पिछले कई महीनो से बंद है । सोनू त्रिपाठी ने पालिका प्रशासन से सोलर लाइटें दुरुस्त करने की मांग की है।