देवेंद्रनगर: सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेंद्रनगर में माँ सरस्वती को अर्पित किया छप्पन भोग, हुई महाआरती
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेंद्रनगर में विद्या की देवी माँ सरस्वती को छप्पन भोग अर्पित कर भव्य महाआरती की गई। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय हो गया और माँ के जयकारों से गूंज उठा।