नवादा: नवादा शराब डिपो में डीएम के निर्देश पर विभिन्न मामलों में जब्त देसी एवं विदेशी शराब को किया गया नष्ट
Nawada, Nawada | Apr 2, 2024 नवादा शराब डिपो में डीएम के निर्देश पर विभिन्न मामलों में जब्त देसी एवं विदेशी शराब को नष्ट किया गया है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि डीएम के निर्देश पर दंडाधिकारी की मौजूदगी में 70 मामलों में जब्त 1029 लीटर देसी शराब एवं लगभग 1272 लीटर विदेशी शराब को नष्ट किया गया है। संपूर्ण विनष्टीकरण की वीडियोग्राफी भी कराई गई। मौके पर उत्पाद विभाग के कई कर्मी मौजूद थे।