नवादा: निर्वाचन आयोग ने की बड़ी कार्रवाई नवादा के डीएम एवं एसपी को पद से हटाया।
Nawada, Nawada | Apr 2, 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भारत निर्वाचन आयोग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नवादा के डीएम एवं एसपी को पद से हटा दिया है। इसको लेकर पत्र भी जारी किया जा चुका है। हालांकि अभी तक नवादा के नए डीएम एवं एसपी की घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि नवादा में 19 अप्रैल को लोकसभा के पहले चरण का मतदान होना है। लेकिन उससे पहले ही निर्वाचन आयोग ने एक बड़ी कार्रवाई की है।