नवादा: कुंती नगर के मैदान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का होने जा रहा आगमन।
Nawada, Nawada | Apr 2, 2024 नवादा के कुंती नगर के मैदान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन होने जा रहा है। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा तैयारियां की जा रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल मेहता ने बताया कि 7 अप्रैल को 11 बजे दिन में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नवादा आगमन होगा। इस दौरान वे कुंती नगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।