नवादा: नवादा की परतो करहरी गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े आधार दर्जन लोग हुए जख्मी, अस्पताल में भर्ती।
Nawada, Nawada | Apr 2, 2024 नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के परतो करहरी गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें दोनों पक्षों से कुल आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में एक पक्ष से मनोज यादव, सोनू राज, बेबी देवी एवं सोनी कुमारी शामिल है। वही दूसरे पक्ष से बब्लू कुमार एवं सोनी कुमारी जख्मी बताए गए।