सोनीपत: छिनौली गांव के खेत में लगी सोलर पैनल का कंट्रोलर चोरी, जांच में जुटी पुलिस
छिनौली गांव के खेत में लगी सोलर पैनल का कंट्रोलर चोरों ने चोरी कर लिया है। बुधवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार जय सिंह ने बताया कि उसने अपने खेत में सोलर पैनल की प्लेट लगाई हुई है। प्लेटो के कंट्रोलर को चोरों ने चोरी कर लिया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खरखौदा पुलिस मामले की जांच कर रही है।