सोनीपत: किसानों को एमएसपी की गारंटी और कर्ज माफी का लाभ देगी कांग्रेस- राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और स्टार कैंपेनर राहुल गांधी का कहना है कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी का कानून बनाया जाएगा।राहुल गांधी सोनीपत में बड़ी चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने सोनीपत से कांग्रेस प्रत्याशी पं. सतपाल ब्रह्माचारी के लिए लोगों से वोट की अपील की।