सोनीपत: दीनबंधु सर छोटूराम यूनिवर्सिटी मुरथल में मांगों को लेकर छात्राओं ने वीसी कार्यालय के बाहर धरना दिया
दीनबंधु सर छोटूराम यूनिवर्सिटी मुरथल में मांगों को लेकर छात्राओं ने मंगलवार को वीसी कार्यालय के बाहर धरना दिया और अपनी मांगों के समाधान की मांग की है। छात्राओं का कहना है कि उनकी कई प्रमुख मांगे हैं, लेकिन उनका समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द समाधान नहीं किया गया तो और बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।