सोनीपत: गर्मी के चलते 31 मई तक पांचवी तक के बच्चों की रहेगी छुट्टी, अनदेखी करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई- DEO नवीन गुलिया
जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने बुधवार को बताया कि गर्मी के प्रकोप को देखते हुए 31 मई तक पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की छुट्टी करने के आदेश जारी कर दिए गए है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा सभी कक्षाओं का ग्रीष्म कालीन अवकाश 1जून से 30जून तक घोषित किया जाएगा।