होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम नगर पालिका में वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई कार्य दिवस की शुरुआत
नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम में माह के प्रथम कार्य दिवस की शुरुआत राष्ट्रगीत "वंदे मातरम्" के सामूहिक गायन के साथ की गई। सोमवार को नगर पालिका परिसर में समस्त अधिकारी और कर्मचारियों ने एक साथ राष्ट्रगीत का गायन किया। राष्ट्रगीत की पावन स्वर लहरियों के बीच अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रभक्ति,कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने का संकल्प लिया।