रिविलगंज: छपरा-सिवान मार्ग पर सघन वाहन जांच, एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सारण जिले में विधि व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को सुधारने करने के उद्देश्य से सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा छपरा सिवान मुख्य मार्ग पर रिवील गंज थाना क्षेत्र के मुकरेड़ा गांव के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व स्वयं एसएसपी ने किया। इस दौरान दो पहिया, चार पहिया सहित अन्य वाहनों की गहन जांच की गई। वाहन चालकों में हड़कंप।