उज्जैन शहर: शिप्रा आरती पर छिड़ा परंपरा का संग्राम! तीर्थ पुरोहितों की मौन रैली, नवीन आरती बंद कराने की मांग
शिप्रा नदी के रामघाट पर शुरू की गई नवीन आरती को लेकर विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। आज गुरुवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार, अवंतिका तीर्थ क्षेत्र के युवा पंडा-पुरोहित अपनी पारंपरिक आरती और पूजा व्यवस्था को बनाए रखने की मांग को लेकर मौन रैली निकालते हुए महाकाल मंदिर पहुंचे। तीर्थ पुरोहित शिप्रा नदी से महाकाल मंदिर के नीलकंठ द्वार तक पहुंचे और प