सिरसागंज: गांव नगला पंचम में परिवार के ही लोगों ने दो भाइयों के साथ की मारपीट, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव नगला पंचम निवासी अंकित व उसके भाई के साथ मामूली बात को लेकर परिवार के ही लोगों ने मारपीट कर दी। जिसको लेकर पीड़ित ने थाने में मामले की तहरीर दी है। पीड़ित अंकित का आरोप है कि उसके बड़े भाई अजय परिवार के ही ताऊ के घर पर अपनी पत्नी को बुलाने गए तो ताऊ व उसके अपनी पत्नी को बुलाने गए तो ताऊ व उनके परिजनों ने मारपीट शुरू कर दी।