हाथरस: बागला कॉलेज के मैदान में खिलाड़ी के साथ मारपीट करने वाले सिपाही को एसपी ने किया लाइन हाजिर, सीओ ने दी जानकारी
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के बागला कॉलेज के मैदान में कल दिन बृहस्पतिवार को सुबह के समय पर दौड़ की तैयारी कर रहे खिलाड़ी के साथ सिपाही ने अपनी दबंगता दिखाते हुए मारपीट कर दी थी !जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था! आज दिन शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे के लगभग एसपी ने संज्ञान लेते हुए सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है जिसकी जानकारी सीओ सिटी द्वारा दी गई है