हाथरस: अपना घर आश्रम की टीम ने हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर घूम रहे मंद बुद्धि व्यक्ति को आरपीएफ की मौजूदगी में किया रेस्क्यू
हाथरस के हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर घूम रहे एक मंदबुद्धि व्यक्ति को शुक्रवार की सुबह अपना घर आश्रम हाथरस की टीम ने आरपीएफ पुलिस की मौजूदगी में रेस्क्यू किया है। अपना घर आश्रम टीम द्वारा हाथरस जनपद में मानसिक, गरीब व मंदबुद्धि पुरुष/महिलाओं को रेस्क्यू किया जाता है। अपना घर आश्रम की टीम द्वारा किए जा रहे कार्य की लोगों द्वारा शहर में काफी सराहना की जा रही है।