हाथरस: हाथरस जंक्शन के कैलोरा चौराहे पर तेज गति ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी और बच्चा घायल
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के कैलोरा चौराहे के पास आज दिन शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे के करीब तेज गति ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी ! जिससे इस दुर्घटना में बाइक सवार पति पत्नी बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए! दुर्घटना को देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई !सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है जिनका उपचार जारी है!